{"_id":"fd9d3aa49ad59b8ee6d392a7d92baf32","slug":"the-city-derived-procession-chanting-radha-madhav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में निकाली गई राधा माधव संकीर्तन शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में निकाली गई राधा माधव संकीर्तन शोभायात्रा
बरेली
Updated Thu, 19 Nov 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से आयोजित संकीर्तन महाकुंभ के चौथे दिन बुधवार को शहर में निकाली गई संकीर्तन शोभायात्रा ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। साहूकारा गेट से शुरू हुई इस शोभायात्रा में संकीर्तन मंडल के सदस्य ढोलक-मजीरों के साथ भक्तिगीत पर थिरकते-नाचते आगे बढ़ रहे थे। राधे अलबेली सरकार... और राधे-राधे, कृष्णा-कृष्णा... के संकीर्तन गूंज रहे थे। शोभायात्रा में राम दरबार, हनुमान, भगवती, गणेश, काली, शंकर, राधा-कृष्ण आदि देवी-देवताओं की आकर्षक झांकिया भी थीं। इस्कान मंदिर के सदस्य और लुधियाना, दिल्ली, सूरत, मुरादाबाद, कानपुर, अमृतसर, गाजियाबाद से आए संकीर्तन मंडल के सदस्य झूमते-गाते चल रहे थे। बड़ा बाजार, कुतुबखाना, आलमगीरीगंज होते हुए संकीर्तन यात्रा मारवाड़ीगंज स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। जगह-जगह पुष्पवर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इससे पहले आयोजन स्थल श्री त्रिवटीनाथ मंदिर में संकीर्तन मंडल की विभिन्न शाखाओं से आए भक्तों ने मुरलीधर मल्होत्रा के निर्देशन में भगवन्नाम संकीर्तन किया। संकीर्तन में बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए। कार्यक्रम में मुरलीधर मेहरोत्रा, काशीनाथ शर्मा, युधिष्ठर-सुनील मलिक, गिरधरगोपाल खंडेलवाल, चमनलाल वर्मा, रमेश खनीजो, संजय अरोड़ा, आरके शर्मा, चरनजीत, आरएस शर्मा, शिवकुमार अग्रवाल और अमित अरोड़ा का सहयोग रहा।
युगल माधुरी का विमोचन
बरेली। श्री त्रिवटीनाथ मंदिर में आयोजित हरिनाम संकीर्तन महाकुंभ में कैलाश मिश्र रसिक की पुस्तक- युगल-माधुरी का विमोचन किया गया। अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के महासचिव मुरलीधर मलहोत्रा ने विमोचन किया। पुस्तक में धार्मिक भजन हैं।
पंजाबी कालोनी में निकली कलशयात्रा
बरेली। श्री सनातन धर्म मंदिर पंजाबी कालोनी के वार्षिकोत्सव के मौके पर कलशयात्रा से श्रीमद्भागवत कथा शुरू हो गई। कलशयात्रा में 108 महिलाएं शामिल हुईं। संकीर्तन से मॉडल टाउन गूंज उठा। कथाव्यास अतुल कृष्ण शास्त्री ने पहले दिन की कथा में भागवत कथा का महत्व बताया। ओमप्रकाश आनंद, संजीव चांदना, मनमोहन सब्बरवाल, तिलकराज डुसेजा, भूषणलाल ग्रोवर, हरीश सेठी, प्रेम धवन, मीरा सेठी, प्रेमलता अरोरा, नीलम कोचर, रीहटा डुसेजा और शशि अरोरा का सहयोग रहा।