फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The children of influential people are defeating cyber criminals.

Bareilly News: साइबर अपराधियों को मात दे रहे रसूखदारों के लाडले

Sun, 08 Feb 2026 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
The children of influential people are defeating cyber criminals.
बरेली। शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों में पढ़ रहे रसूखदारों के बच्चे कई ऐसे कारनामे भी कर दे रहे हैं, जिनका पता चलने पर अभिभावक और शिक्षक भी हैरान हैं। सालभर में साइबर थाने पहुंची शिकायतों की जांच के बाद चौंकाने वाली तस्वीर सामने आ रही है। पता लग रहा है कि अच्छे परिवारों के बच्चे ही सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी के सहारे खुराफात कर रहे हैं। वह बेहद सावधानी बरतकर कभी शिक्षकों, कभी प्रधानाचार्य तो कभी अपने ही साथी को बदनाम कर रहे हैं। हालांकि मामला सामने आने पर शिकायतकर्ता या स्कूल प्रबंधन ही बदनामी के डर से कार्रवाई से तौबा कर लेता है। ब्यूरो
विज्ञापन

--
गणित की टीचर ने डांटा तो किया बदनाम
एक नामी स्कूल में गणित की शिक्षिका के निजी फोटो सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट के साथ वायरल होने लगे। शिक्षिका की शिकायत पर इंस्टाग्राम आईडी की जांच के आधार पर एक व्यक्ति को उठाया गया। उसने पूछताछ में आईडी अपनी होने की बात स्वीकारी, लेकिन ये भी कहा कि उन्होंने ऐसा नहीं किया। जांच में पता लगा कि उनका बेटा उस स्कूल में पढ़ता है, जहां शिक्षिका पढ़ाती हैं। कक्षा छह के इस छात्र को बुलाया गया तो भेद खुला। उसने बताया कि वह गणित में कमजोर है। टीचर उसे पीटती और डांटती हैं तो उसने बदला लेने के लिए ऐसा किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य को चला दिया किस्सा
एक नामी स्कूल की प्रधानाचार्य महिला और उप प्रधानाचार्य पुरुष हैं। कक्षा आठ के एक छात्र ने दोनों के फोटो वीडियो एआई से अश्लील बनाए। फिर रील पर भड़काऊ गाने के साथ ये वीडियो वायरल कर दिए। इसके लिए उसने एक नई इंस्टाग्राम आईडी भी बनाई। प्रधानाचार्य की शिकायत पर साइबर थाने की टीम ने जांच की। कैलिफोर्निया से आई रिपोर्ट में बच्चे की कारगुजारी सामने आ गई। मामला माफी मांगने और भविष्य में सुधार की चेतावनी पर खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैतान चौकड़ी की हरकत से आया भूचाल
एक स्कूल की चार शिक्षिकाओं के उसी स्कूल के शिक्षकों के साथ अश्लील फोटो-वीडियो भड़काऊ कंटेंट के साथ सोशल मीडिया वायरल होने लगे। इससे महिला और पुरुष दोनों वर्ग के शिक्षकों की निजी जिंदगी में भूचाल आ गया। मामले की शिकायत पर जांच की रिपोर्ट मिली तो उसी स्कूल के चार शैतान लड़कों की चौकड़ी बेनकाब हो गई। आठवीं कक्षा के इन छात्रों में से एक के घर का पासवर्ड यूज किया गया। दूसरे ने आईडी बनाई, तीसरे ने कंटेंट दिया और चौथे ने उसे वायरल किया। मामले में इन बच्चों के अभिभावक खासतौर से शर्मसार हुए।
दोस्त के मोबाइल से उसकी प्रेमिका को किया बदनाम
एक खुराफाती छात्र ने अपने सहपाठी दोस्त का मोबाइल बहाने से लिया तो उसे इसी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के साथ अपने दोस्त के कुछ फोटो व वीडियो मिल गए। उसने होशियारी से उसे अपने मोबाइल में ट्रांसफर करके डाटा डिलीट कर दिया। फिर नई आईडी बनाकर दोनों के फोटो वीडियो एडिट करके वायरल कर दिए। मामले की जांच के बाद हकीकत खुली तो दोस्त ही बेवफा निकला। छात्र ने उस पर कार्रवाई तो नहीं की, लेकिन दोस्ती खत्म कर दी।


बच्चों को मोबाइल दें तो रखें नजर
अभिभावकों को इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि बच्चे मोबाइल पर क्या देख और सुन रहे हैं। तकनीक के इस दौर में बच्चों को मोबाइल से पूरी तरह अलग तो नहीं किया जा सतता, लेकिन उनकी निगरानी जरूर की जा सकती है। उनके दोस्तों की भी जानकारी रखनी चाहिए। निजता के उल्लंघन का मामला होने पर तत्काल पुलिस से शिकायत करनी चाहिए। तत्काल मदद के लिए 112 नंबर पर कॉल करें, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी समस्या बताई जा सकती है। नजदीकी थाने या साइबर क्राइम थाने से संपर्क करें, समस्या का समाधान किया जाएगा। - गौरव सिंह, सीओ साइबर क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed