फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The checking staff beat up the soldier who boarded the train without a ticket.

बिना टिकट ट्रेन में चढ़े सिपाही को चेकिंग स्टाफ ने जमकर पीटा

Wed, 27 Oct 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
The checking staff beat up the soldier who boarded the train without a ticket.
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
वीडियो वायरल होने पर मंडलीय अधिकारियों ने लिया मामले का संज्ञान
विज्ञापन

बरेली। गरीब रथ एक्सप्रेस में बिना टिकट चढ़े सिपाही की चेकिंग स्टाफ ने जमकर पिटाई की। सिपाही बरेली-मुरादाबाद दैनिक यात्रा करता है। वीडियो वायरल होने के बाद मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया है। हालांकि पीड़ित सिपाही ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।
मंगलवार को सहरसा से अमृतसर जाने वाली गरीबरथ एक्सप्रेस में एक सिपाही मुरादाबाद जाने के लिए चढ़ा। ट्रेन में मौजूद टीटीई ने टिकट मांगा तो सिपाही ने टिकट न होने की बात कही। टीटीई ने टिकट बनवाने के लिए कहा तो सिपाही वर्दी का रौब दिखाते हुए उसे हड़काने लगा। इस पर टीटीई ने जंक्शन से अपने साथियों को बुला लिया। सभी ने मिलकर सिपाही को जमकर पीटा। वहां मौजूद जीआरपी और आरपीएफ मूकदर्शक बनी रही। सिपाही किसी तरह ट्रेन से उतरकर भागा तो टीटीई ने उसे जंक्शन पर दौड़ा दौड़ाकर पीटा। इसी बीच किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो मुरादाबाद के मंडलीय अधिकारियों को भी भेज दिया गया। उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया है। जीआरपी इंस्पेक्टर अमीराम सिंह ने बताया कि सिपाही से तहरीर मिलने पर आरोपी सभी टीटीई के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जंक्शन पर चेकिंग स्टाफ की हरकतों से यात्री भी परेशान हैं। मुरादाबाद डिवीजन के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि वह पुलिस के आला अधिकारियों को पत्र लिखेंगे, ताकि कोई भी पुलिस कर्मी बिना टिकट यात्रा न करे। सिपाही की ओर से शिकायत मिलने पर आरोपी चेकिंग स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चार्जशीट मिलने से झल्लाएं हुआ है चेकिंग स्टाफ
बरेली। जंक्शन के सात टीटीई को चार्जशीट मिलने के बाद चेकिंग स्टाफ झल्लाया हुआ है। दरअसल चेकिंग स्टाफ लॉक डाउन के बाद से चलीं बरेली से नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस और आला हजरत एक्सप्रेस में छोटी दूरी के यात्रियों से रुपये यात्रा कराते हैं। यह रिपोर्ट विजीलेंस ने उत्तर रेलवे के मख्यालय बडौड़ा हाउस को दी थी। इस मामले में सीआईटी जयराम, नरेन्द्र कुमार, शकील अहमद, संतोष कुमार, ऊषा तिवारी, अरुण कुमार, अनिल कुमार को बड़ौदा हाउस ने चार्जशीट दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed