Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The Chaubari fair area was divided into four zones and eight sectors were created.

Bareilly News: चौबारी मेला क्षेत्र को चार जोन में बांटकर आठ सेक्टर बनाए गए

Wed, 29 Oct 2025 03:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 03:40 AM IST
विज्ञापन
The Chaubari fair area was divided into four zones and eight sectors were created.
सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में एक निगरानी टीम मेला क्षेत्र पर नजर रखेगी
विज्ञापन


बरेली। कार्तिक माह के चौबारी मेला के लिए रामगंगा नदी के क्षेत्र को चार जोन में बांट कर आठ सेक्टर बनाए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मंगलवार को बताया कि कानून और शांति व्यवस्था के लिए चार जोनल मजिस्ट्रेट और 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती एक नवंबर से आठ नवंबर तक के लिए की गई है। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) देश दीपक सिंह को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अतिरिक्त रिजर्व में दो जोनल मजिस्ट्रेट और चार सेक्टर मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में एक निगरानी टीम गठित की गई है, जो संपूर्ण मेला क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखेगी। उप जिला मजिस्ट्रेट सदर को मेला मजिस्ट्रेट और तहसीलदार सदर को सहायक मेला मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम गोविंद मौर्य को अतिरिक्त मेला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। तहसीलदार (न्यायिक) मीरगंज सुरभि राय को अतिरिक्त सहायक मेला मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए सिटी बस सर्विस के लिए एआरटीओ (प्रशासन) डॉ. पीके सरोज और संभागीय परिवहन अधिकारी पंकज सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बदायूं-बरेली रोड रामगंगा पुल पर सड़क व परिवहन व्यवस्था की जिम्मेदारी तहसीलदार नवाबगंज दुष्यंत प्रताप सिंह व तहसीलदार बहेड़ी भानु प्रताप सिंह को दी गई है। पार्किंग व्यवस्था की जिम्मेदारी रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार श्रीवास्तव को दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

125 हैंडपंप लगेंगे, रहेंगे 46 जनरेटर


जिलाधिकारी ने बताया कि मेला क्षेत्र में 125 हैंडपंप लगाए जाएंगे। 100-100 मीटर की दूरी पर सर्च लाइट लगाई जाएगी। बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जनरेटर रहेंगे। पानी के लिए पंप सेट की व्यवस्था भी रहेगी। अन्य व्यवस्थाओं के लिए 19 प्रबंधकों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed