फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The changing weather is spoiling people's health

बदलता मौसम बिगाड़ रहा लोगों की सेहत

Fri, 14 Feb 2020 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
The changing weather is spoiling people's health
मौसम - फोटो : अमर उजाला
बरेली। बीते एक सप्ताह से मौसम हर दिन बदल रहा है। दिन गर्म, रातें ठंडी हो रही हैं। रात में भी तापमान कभी-कभी बढ़ जा रहा है। मौसम के इस बदलाव को डॉक्टर सेहत के लिए हानिकारक बता रहे हैं। दिन में गर्मी और रात में सर्दी की वजह से बीमारी का ग्राफ भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

मौसम के बदलने से सरकारी व निजी अस्पतालों में सुबह से ही मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। भीड़ अधिक होने की वजह से स्वास्थ्य परीक्षण व इलाज के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रहा। फिजीशियन डॉ. वागीश वैश्य ने कहा कि बदलते मौसम में सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरुरत है। कहा कि मौसम का लगातार बदलता मिजाज सेहत के लिए कई परेशानियां पैदा कर रहा है। लोग वायरल बुखार, सिरदर्द, जुकाम, बदन-दर्द, गले में खराश, सिरदर्द, कमजोरी, थकान, खाने के प्रति अनिच्छा, हल्का पेट दर्द, मिचली, सांस फू लने आदि की शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, इस मौसम में सुबह-शाम निकलते समय हल्के कपड़े न पहनें। सोते समय रात में एसी न चलाएं। ठंडी हवा से बचाव करें। जूस, कोल्डड्रिंक, अत्यधिक ठंडा पानी, आइसक्रीम आदि से बचें। संभव हो तो गुनगुना पानी पिएं। सुपाच्य व हल्का भोजन, हरी सब्जियों का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed