{"_id":"6a57ed76641476a2f70ffce0","slug":"the-cdo-issued-a-letter-to-the-executive-engineer-xen-of-the-irrigation-department-seeking-an-explanation-bareilly-news-c-4-bly1053-925746-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीडीओ ने सिंचाई विभाग के एक्सईएन को पत्र जारी कर मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीडीओ ने सिंचाई विभाग के एक्सईएन को पत्र जारी कर मांगा स्पष्टीकरण
Thu, 16 Jul 2026 01:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
बरेली। फरीदपुर स्थित सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के निरीक्षण भवन में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय सिंचाई बंधु की बैठक में जिम्मेदार अधिकारियों के समय पर नहीं पहुंचने के मामले में शिकंजा कसा जाएगा। एमएलसी बहोरन लाल मौर्य की शिकायत के बाद मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) को पत्र जारी कर पूरे मामले में स्पष्टीकरण तलब किया है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, बैठक प्रस्तावित होने पर निर्धारित समय पर बैठक शुरू होनी थी, लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकांश जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। लंबे इंतजार के बाद भी अधिकारियों की अनुपस्थिति पर एमएलसी बहोरन लाल मौर्य ने नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी और सीडीओ को मामले की शिकायत की थी। उन्होंने इसे अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए सीडीओ ने रूहेलखंड नहर खंड के अधिशासी अभियंता को पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। इस संबंध में सीडीओ देवयानी ने बताया कि विभागीय बैठक में जनप्रतिनिधि के समय पर आने के बाद अधिकारियों का न पहुंचना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। एक्सईएन को तीन दिन में स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। स्पष्टीकरण संतोष जनक न होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।