{"_id":"69e3f94e21551857f2029bed","slug":"the-bullion-market-is-decorated-there-will-be-a-rain-of-money-today-bareilly-news-c-4-bly1053-867123-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सजा सराफा बाजार, आज होगी धनवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सजा सराफा बाजार, आज होगी धनवर्षा
विज्ञापन
बरेली। अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में रविवार को बाजार पर धनवर्षा होगी। महंगाई को दरकिनार कर आभूषणों की खरीदारी होगी। कारोबारियों ने वाहनों और इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की खूब बिक्री होने का अनुमान जताया है। साथ ही, अबूझ तिथि में करीब पांच सौ जोड़े जीवनसाथी बनेंगे।
शनिवार को सोने-चांदी के गहनों और वाहनों की बुकिंग के लिए लोग प्रतिष्ठान और शोरूम पर पहुंचते रहे, ताकि आखिरी समय में मनपसंद डिजाइन या वाहन का रंग मिलने में कोई दिक्कत न रहे। कारोबारियों के मुताबिक, अक्षय तृतीया के लिए प्री-बुकिंग का दौर सोमवार से ही शुरू हो गया था।
शनिवार को जो लोग प्रतिष्ठान पहुंचे, उनमें से ज्यादातर ने शुभ मुहूर्त में डिलीवरी लेने की बात कही। सराफा बाजार में कोई मेकिंग चार्ज पर 10 फीसदी छूट दे दे रहा है तो कोई दस ग्राम सोने की खरीद पर गिफ्ट या अन्य ऑफर देने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन
कुछ कारोबारियों ने लाइफटाइम वारंटी और 20 फीसदी कटौती पर आभूषणों की वापसी से संबंधित विज्ञापन भी चस्पा किए हैं। सिक्के खरीदने की होड़ में सतर्क रहें। नए सिक्के पुराना बताकर बेचने वालों की कमी नहीं। विश्वसनीय कारोबारी से ही सोने-चांदी के सिक्के खरीदें।