फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The budget for installing coolers and water dispensers was received in July.

Bareilly News: कूलर और वॉटर डिस्पेंसर लगाने का बजट जुलाई में मिला

Wed, 12 Aug 2026 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
The budget for installing coolers and water dispensers was received in July.
बरेली। जिला प्रशासन को लू निकल जाने के बाद कूलर और वॉटर डिस्पेंसर लगाने का बजट जुलाई में मिला है। 23 लाख रुपये के इस बजट से 109 कूलर और 20 से अधिक वॉटर डिस्पेंसर लगाए जाने हैं। यह उपकरण जिले की 19 नगर निकायों में लगाए जाएंगे। हालांकि, जुलाई में बजट मिलने के बाद से एक माह से टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इस कारण अभी तक आपूर्ति नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

शासन ने भीषण गर्मी के मद्देनजर इन उपकरणों को लगाने का निर्देश दिया था। बजट मिलने में देरी और टेंडर प्रक्रिया के कारण आमजन को राहत नहीं मिल पाई है। नगर पालिका परिषद आंवला, बहेड़ी, फरीदपुर, नवाबगंज, मीरगंज, शेरगढ़ हैं, वहीं ठिरिया निजावत खां, देवरनियां, धौरा टांडा, फतेहगंज पूर्वी, फतेहगंज पश्चिमी, फरीदपुर, मीरगंज, रिछा, रिठौरा, विशारतगंज, शेरगढ़, शाही, शीशगढ़, सेंथल, सिरौली में कार्यालय में कूलर व वाटर डिस्पेंसर लगाया जाना है। इसके तहत एक माह से टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इसमें क्रय आदेश जारी होना बाकी है। जिससे अभी निकायों में भी आपूर्ति नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

....................
वर्जन ...
प्रशासन की तरफ से बजट देरी से मिला है। फिलहाल टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सामान का भौतिक सत्यापन कर लिया गया है। जल्द ही निकायों में आपूर्ति करा दी जाएगी। - संतोष सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed