{"_id":"681fbecb844c3096950d347a","slug":"the-brides-side-filed-a-report-against-the-grooms-side-for-not-bringing-the-baraat-bareilly-news-c-4-1-bly1039-637244-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरात न लाने पर वधू पक्ष ने वर पक्ष पर दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरात न लाने पर वधू पक्ष ने वर पक्ष पर दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
फरीदपुर। शादी में बाइक की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष वाले बरात लेकर नहीं पहुंचे। वधू पक्ष की शादी की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर चार आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी जनपद शाहजहांपुर की तहसील जलालाबाद के गांव धियरिया निवासी रामकुमार के पुत्र रंजीत कुमार के साथ तय की थी।
शादी में पांच लाख रुपये खर्च करने को तय हुए थे। दो फरवरी को रंजीत कुमार अपने परिजनों संग वधू पक्ष के यहां लड़की को देखने पहुंचे, जिसमें सभी लोग रजामंद हो गए। नौ फरवरी को वर की टीके की रस्म अदा की गई। इसमें एक लाख रुपये टीके की रस्म बतौर दिए गए। शादी की तिथि 8 मई तय हो गई। इसके बाद पांच लाख रुपये दहेज पर शादी तय हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद वर पक्ष ने अतिरिक्त बाइक की मांग कर डाली। इन्कार पर तय तिथि को वर पक्ष बरात लेकर नहीं पहुंचा। इससे वधू पक्ष को आर्थिक, सामाजिक व मानसिक रूप से नुकसान पहुंचा। पुलिस ने वर पक्ष के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद