फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The body of the missing youth was found near the furnace.

Bareilly News: लापता युवक का शव भट्ठे के पास मिला

Wed, 13 May 2026 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 13 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
The body of the missing youth was found near the furnace.
भुता। घर से शनिवार सुबह से लापता गांव अठाना निवासी प्रिंस (21) का शव मंगलवार शाम अठाना भट्ठा के पास नहर की पटरी के किनारे मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। प्रिंस के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, प्रिंस दूध की थैली खरीदने शनिवार सुबह घर से निकला था। वह नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई, लेकिन जानकारी नहीं हुई। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी। प्रिंस का शव मंगलवार शाम करीब छह बजे अठाना भट्ठे के पास चंद्रपाल के खेत के पास नहर की पटरी के किनारे मिला। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रिंस के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है। शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से जानकारी होगी कि हत्या है या आत्महत्या है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


फोन कॉल पर मिलीं धमकियां
प्रिंस के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि प्रिंस का मोबाइल फोन घर पर रह गया था। उसपर एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने गाली-गलौज की। आरोप है कि व्यक्ति ने कहा, तुम्हारा एक बेटा तो चला गया। दूसरा बेटा भी गायब कर देंगे। प्रिंस दिल्ली में रहकर मजदूरी आदि काम करते थे। पिता भी मजदूरी करते हैं। प्रिंस के चार भाइयों में सबसे छोटे थे। पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed