{"_id":"6897b9a31a4d2234530ea7a5","slug":"the-body-of-a-youth-missing-for-five-days-was-found-near-the-river-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-2303-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नदी किनारे मिला पांच दिन से लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नदी किनारे मिला पांच दिन से लापता युवक का शव
विज्ञापन
शीशगढ़। पांच दिन से लापता युवक का शव शनिवार को नदी किनारे पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर युवक के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी ने गांव के ही एक ग्रामीण पर नदी में डुबोकर हत्या करने का आरोप लगाकर चौकी पुलिस को तहरीर दी है।
चौकी क्षेत्र बंजरिया के गांव सियाठेरी निवासी आरती ने बंजरिया चौकी पुलिस को शनिवार को तहरीर देकर बताया कि उनके 32 वर्षीय पति राजपाल को गांव का ही ग्रामीण मंगलवार की सुबह नौ बजे खेत में खाद डलवाने के लिए कहकर ले गया।
उनका आरोप था कि खाद डालकर ग्रामीण तो अपने घर आ गया, लेकिन उनके पति वापस नहीं आए। उपरोक्त से जानकारी करने पर उसने कोई जानकारी नहीं दी। महिला ने आशंका जाहिर कि उसके पति को नदी में डुबोया गया है। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि लापता युवक का शव नदी किनारे पड़ा मिला है। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई होगी।