फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The bill was not corrected even on the resolution day...only assurances were given

Bareilly News: समाधान दिवस में भी सही नहीं हुआ बिल...मिली आश्वासन की घुट्टी

Wed, 30 Apr 2025 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
The bill was not corrected even on the resolution day...only assurances were given
बरेली। नगर निगम के संभव समाधान दिवस में मंगलवार को कई मामले सामने आए, जिनमें अधिकारियों ने आश्वासन की घुट्टी देकर काम चलाया। एक मामला ऐसा भी था जिसमें करदाता ने बताया कि टैक्स का बिल ठीक कराने के लिए वह दो साल से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक बिल ठीक नहीं हो सका।
विज्ञापन


एकता नगर स्थित सी-91 के निवासी जगदीश सरन रस्तोगी के नाम 3,31,733 रुपये का बिल भेजा गया। गणना के हिसाब से 70,829 रुपये का बिल होना चाहिए। बिल ठीक कराने के लिए दो साल से भटक रहे हैं। इस पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा कि उनके पास दूसरी बार आए हैं उन्होंने टैक्स की गणना कराने के आदेश दिए हैं। अगले संभव दिवस से पहले ही बिल ठीक हो जाएगा। वार्ड 55 स्थित ऑफीसर्स एन्क्लेव में एक साल से सड़क उखड़ी पड़ी सड़क पड़ी है। लोग परेशान हैं एस्टीमेट बना पर सड़क नहीं बनी। दिनेश सिंह ने सवाल किया कि सड़क ठीक होने के लिए कितना इंतजार करें। पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी ने कहा कि निर्माण विभाग में चेक कराएंगे एस्टीमेट बना तो सड़क क्यों नहीं बनी।
विज्ञापन


पांच साल पहले मां का निधन, मृतक आश्रित पर नौकरी नहीं
नेकपुर निवासी गौरव कुमार राही ने अधिकारियों को बताया कि उनकी मां रोमी देवी सफाई कर्मचारी थीं। पांच साल पहले मां का निधन हुआ था, लेकिन उनकी जगह मृतक आश्रित के रूप में परिवार में किसी को कोई नौकरी नहीं मिली। न ही पेंशन और ग्रेच्युटी का भुगतान हो सका। संभव दिवस में नगर स्वास्थ्य अधिकारी नहीं थे। पर्यावरण अभियंता ने गौरव कुमार से कहा कि वह बुधवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी से मिलें। शिकायत पंजीकृत की गई है। जवाब मिलेगा। आखिर अड़चन क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालीबाड़ी का हाल : जलकर ले रहे पर जलापूर्ति नहीं मिलती


237 कालीबाड़ी निवासी रमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि उनसे गृहकर के साथ जलकर की वसूली की जा रही है, लेकिन नगर निगम की जलापूर्ति नहीं मिल रही है। तीन महीने से घर की टोंटी सूखी पड़ी है। उन्होंने कहा कि मकान की छत कड़ी वाली है और इसमें सबमर्सिबल पंप लगवाकर टैंक नहीं रख सकते। इसलिए उन्हें पाइप लाइन का पानी ही चाहिए। अगर जलापूर्ति नहीं दे सकते तो जलकर की वसूली न करें। अधिकारियों ने कहा कि जलकल की टीम मौके पर जाकर स्थिति देखेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed