फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA Hikes Development Charges Getting Building Plans Approved Will Now Cost You More

Bareilly News: बीडीए ने बढ़ाया विकास शुल्क, अब नक्शा पास कराने के लिए ढीली करनी होगी जेब

Sat, 18 Apr 2026 10:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 18 Apr 2026 10:38 AM IST
सार

बरेली में भवन निर्माण का नक्शा पास कराने के लिए अब जेब ढीली करनी होगी। बीडीए ने विकास शुल्क बढ़ा दी है। अब नक्शा पास कराने के लिए 1510 की जगह 1565 रुपये प्रति वर्गमीटर शुल्क देना होगा।  

विज्ञापन
BDA Hikes Development Charges Getting Building Plans Approved Will Now Cost You More
बीडीए दफ्तर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कमिश्नरी सभागार में आयोजित बीडीए बोर्ड की बैठक में विकास शुल्क 55 रुपये प्रति वर्गमीटर बढ़ा दिया है। पहले नक्शा पास कराने के लिए 1510 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से भुगतान करना होता था। अब 1565 रुपये की दर से शुल्क देना होगा। बैठक में कुल छह प्रस्ताव पास किए गए।

विज्ञापन


बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के सेक्टर चार और सात में हाईवे किनारे स्थित व्यावसायिक भूखंडों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर के सिद्धांत पर 30 साल के लिए आवंटित किया जाएगा। यहां निवेशक फूड कोर्ट, रेस्टोरेंट और प्ले एरिया आदि विकसित कर सकेंगे। इससे बीडीए की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। सेटेलाइट से बैरियर टू तक बीडीए 10 लेन की रोड बनवा रहा है। यातायात के बढ़ते दवाव को  देखते हुए सेटेलाइट से खुर्रम गौटिया तक रोड का चौड़ीकरण किया जाएगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी। 
विज्ञापन


लोग गैर व्यावसायिक भूमि  पर दुकान, कॉम्प्लेक्स आदि बनवा रहे हैं जो भू-उपयोग की वजह से स्वीकृत नहीं होते हैं। प्राधिकरण की ओर से भू उपयोग बदलने का प्रस्ताव शासन को भेजने पर सहमति बनी है। प्रस्ताव स्वीकृत होने से लोगों को सहूलियत मिलेगी। बैठक में नगर आयुक्त संजीव  बीडीए सचिव वंदिता श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव दीपक कुमार, बोर्ड के सदस्य राजेश कुमार अग्रवाल, शालिनी वर्मा और नवल किशोर आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महायोजना में शामिल होंगे शहर के ये क्षेत्र
  • जोन एक: निर्मित क्षेत्र के अंतर्गत शहर की पुरानी आबादी व मुख्य व्यावसायिक एवं नागरिक सुविधाएं स्थापित हैं। इसमें बिहारीपुर, साहूकारा, कोहाड़ापौर, कुतुबखाना, आलमगिरीगंज, शाहबाद, गुलाबनगर, श्यामगंज, शाहदाना, मढ़ीनाथ एवं सुभाषनगर आते हैं। 
  • जोन दो: लखनऊ मार्ग से पीलीभीत बाइपास के बीच का क्षेत्र जिसमें रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, महानगर कॉलोनी, पीएसी कार्यालय, रामगंगानगर आवासीय कॉलोनी व छावनी क्षेत्र का कुछ भाग आता है।
  • जोन तीन: पीलीभीत बाइपास से काठगोदाम मार्ग के बीच का क्षेत्र, जिसमें डीडीपुरम, राजेंद्रनगर, एकतानगर, आवासीय क्षेत्र, इज्जतनगर रेलवे स्टेशन, आईवीआरआई, नवीन मंडी स्थल, हवाई अड्डा एवं स्टेडियम आते हैं। 
  • जोन चार: काठगोदाम मार्ग से दिल्ली मार्ग के बीच का इलाका जिममें केंद्रीय कारागार, गांधीनगर, हार्टमैन कॉलेज, कर्मचारीनगर, रेलवे कॉलोनी, परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र सम्मिलित हैं। 
  • जोन पांच: दिल्ली मार्ग से बदायूं मार्ग के बीच का क्षेत्र जिसमें तकनीकी कॉलेज, रामगंगा नदी एवं इसकी बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र, परसाखेडा व सीबीगंज रेलवे स्टेशन सम्मिलित हैं। 
  • जोन छह: बदायूं मार्ग से लखनऊ मार्ग के बीच स्थित बीडीए आवासीय कॉलोनी, सुभाषनगर, कलक्ट्रेट, कमिश्नरी, जनपद न्यायालय, संयुक्त विकास आयुक्त कार्यालय, निर्वाचन कार्यालय, सेवायोजन कार्यालय, जिलाधिकारी आवास, पुलिस लाइन, पीडब्ल्यूडी कार्यालय, आयकर विभाग, विद्युत निगम, मिशन अस्पताल, बटलर प्लाजा, चौकी चौराहा, रामपुर बाग आदि शामिल हैं।

छह जोन के विकास का प्लान तैयार करेगा बीडीए
बीडीए शहर के छह जोन के विकास का प्लान तैयार करेगा। जोन एक में इज्जतनगर, डोहरा रोड और पीलीभीत चाइपास के कुछ हिस्से आते हैं। यहां बीडीए की आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाएं स्थित हैं। दूसरा जोन बदायूं रोड और लाल फाटक की तरफ फैला हुआ है। इस क्षेत्र में भी प्राधिकरण ने नए शहरी विस्तार और सड़कों के चौड़ीकरण का काम हाथ में लिया है। 

तीसरे जोन में शाहजहांपुर रोड के इलाके, इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी और रजऊ परसपुर के आसपास का क्षेत्र शामिल है। यह हिस्सा औद्योगिक और शैक्षिक हब के रूप में विकसित हो रहा है। चौथा जोन रामपुर रोड पर परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र, झुमका तिराहा तक फैला हुआ है। बीडीए ने यहां ट्रांसपोर्ट नगर जैसी योजनाएं विकसित की हैं। जोन पांच व छह में केंट, पीलीभीत रोड, फतेहगंज पश्चिमी जैसे इलाकों को शामिल किया जा सकता है। यहां बीडीए की बड़ी परियोजनाएं प्रस्तावित हैं।

600 किसानों की जमीन पर बसाई जाएगी औद्योगिक टाउनशिप
बैठक में दिल्ली हाईवे के समीप औद्योगिक टाउनशिप विकसित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। इसके लिए ग्राम भिटौरा नौगवां, चिटौली, रहपुरा जागीर और रसूला चौधरी के 600 किसानों को चार गुना मूल्य देकर 126.30 हेक्टेयर भूमि क्रय की जाएगी। बोर्ड ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत सीड कैपिटल प्राप्त करने के प्रस्ताव को भी अनुमोदित कर दिया है।

बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए. ने बताया कि बोर्ड बैठक में स्वीकृत प्रस्तावों से शहर के विकास को बल मिलेगा। छह जोन के विकास का प्लान तैयार किया जाएगा। औद्योगिक टाउनशिप से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed