फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The balcony of an unrecognized school collapsed, the department was unaware.

Bareilly News: बिना मान्यता प्राप्त स्कूल का छज्जा गिरा, विभाग बेखबर

Thu, 30 Apr 2026 02:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 30 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
The balcony of an unrecognized school collapsed, the department was unaware.
शीशगढ़ के मोहल्ला दर्जी चौक में संचालित बिना मान्यता प्राप्त स्कूल का छज्जा मंगलवार दोपहर गिर गया, लेकिन विभाग बेखबर है। छज्जा गिरने से तीन छात्राएं चोटिल हुईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

कस्बावासियों के मुताबिक, यह स्कूल कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को बिना मान्यता के शिक्षा दे रहा है। इसमें 100-150 बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल प्रबंधक अशद ने अतीक उर रहमान से उनकी दो मंजिला इमारत किराये पर ली थी। इसी इमारत में कक्षाएं शुरू की गईं। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना मान्यता प्राप्त किए किसी भी इमारत में कोचिंग केंद्र या स्कूल का संचालन अवैध है। ऐसे संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस इमारत में मिशन स्कूल नाम से कई साल से बिना मान्यता के संचालित हो रहा था। शिक्षा विभाग को इसकी भनक तक नहीं थी। मंगलवार को शादीका (13 वर्ष, कक्षा सात), लेजी (14 वर्ष, कक्षा आठ) और कसीदा (13 वर्ष, कक्षा सात) चोटिल हो गईं। छात्राएं स्कूल के बाहर पानी पीने जा रही थीं, तभी अचानक छज्जा उनके ऊपर गिर गया।
विज्ञापन

पुलिस निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि अशद मोहल्ला अगवाड़ा में अतीक उर रहमान का मकान किराये पर लेकर कक्षाएं चलाता है।
मान्यता के लिए किया है आवेदन
छज्जा गिरने के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। स्कूल संचालक अशद ने स्वीकार किया कि उनके पास स्कूल चलाने की अनुमति नहीं है। मान्यता के लिए आवेदन किया हुआ है। फिलहाल वह इस इमारत में 120 बच्चों को कोचिंग देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस स्कूल की जानकारी नहीं है। यदि बिना मान्यता प्राप्त स्कूल शीशगढ़ में चलाया जा रहा है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - मुकेश भारती, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed