फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The audience was enthralled at Star Night, with comedian Sunil Pal tickling the audience.

Bareilly News: स्टार नाइट में झूमे दर्शक, कॉमेडियन सुनील पाल ने गुदगुदाया

Wed, 08 Oct 2025 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
The audience was enthralled at Star Night, with comedian Sunil Pal tickling the audience.
वाल्मीकि सद्भावना मेला समिति की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

बरेली। शरद पूर्णिमा पर भगवान वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। माधोवाड़ी में चल रहे तीन दिनी वाल्मीकि सद्भावना मेले में दूसरे दिन स्टार नाइट रही। रंगारंग कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
सुबह से ही लोग पंडाल में जुटना शुरु हो गए। शाम को मेले का शुभारंभ सांसद छत्रपाल गंगवार और वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने किया। सांसद ने कहा कि वह एक ऐसे ग्रामीण परिवेश से आते हैं जहां मेले मात्र एक मनोरंजन का साधन ही नहीं होते बल्कि सामाजिक मेलजोल के लिए आपसी सौहार्द्र बढ़ाने का साधन होते हैं। शहरी परिवेश में लगने वाला वाल्मीकि सद्भावना मेला आपसी भाईचारा और सद्भावना बढ़ाने के दायित्व को निभाता है। मेले के दूसरे दिन स्टार नाइट में मुंबई से आए हास्य कलाकार कॉमेडियन सुनील पाल अपनी कॉमेडी से सर्कस और कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों को गुदगुदाते रहे हैं। उन्होंने मंच से कॉमेडी की ऐसी प्रस्तुति दी कि मेला प्रांगण में उपस्थित सभी लोग हंसने लगे। अपने प्रसिद्ध चरित्र रतन नूरा के लिए न केवल उन्होंने व्यंग्य किए बल्कि समाज को अपने व्यंगों से सीख देने का भी प्रयास किया। मुंबई से आए अभिनेता मुकेश भारती और अभिनेत्री मंजू भारती ने अपनी आगामी फिल्मों की जानकारी दी।
विज्ञापन

बॉलीवुड की अपनी फिल्मों के गानों पर थिरककर दर्शकों का मन मोहा। अभिनेता मुकेश भारती ने बरेली शहर से जुड़ी अपनी यादों को साझा किया। समिति ने शहर में निकली शोभायात्राओं का स्वागत किया। दिल्ली से आए डांस ग्रुप ने अपनी प्रस्तुति से मेले में दर्शकों का मनोरंजन किया। मेले में लगी दुकानों पर लोगों ने खरीदारी की और बच्चों ने झूले का आनंद लिया। इस दौरान महापौर उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, मनोज थपलियाल, दक्ष शर्मा पाराशर, राजेंद्र गुप्ता, आकाश पुष्कर, अजय शुक्ला, राबर्ट जॉनसन, विकास महर्षि, योगेश बंटी, बंटी सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed