फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The audience danced to the world's tha tha tha...

Bareilly News: दुनिया की ठा ठा ठा.... पर झूमे दर्शक

Fri, 18 Oct 2024 05:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
The audience danced to the world's tha tha tha...
बरेली। 44वें वाल्मीकि सद्भावना मेले में बृहस्पतिवार को स्टार नाइट की धूम रही। इसमें गायक अरुण बख्शी के गानों पर युवा थिरकते रहे। मेले में पहुंचे लोगों ने स्टॉलों पर खरीदारी की।
विज्ञापन

गायक अरुण बख्शी ने मैं चला, मैं चला..., तुन्ना, तुन्ना..., दुनिया की ठा ठा ठा..., रंग बरसे... जैसे गीतों से समा बांध दिया। रैपर आदित्य के गानों पर युवाओं ने जमकर तालियां बजाईं। जेपी म्युजिकल ग्रुप के गानों पर दिल्ली से आए कलाकारों ने समा बांधा। मुंबई के डांस ग्रुप ने नृत्य की प्रस्तुति दी। मेले में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। जयपुर से आए पंडित राम प्रसाद शर्मा ग्रुप ने राजस्थान की लोक संस्कृति के कार्यक्रम राधा-कृष्ण रासलीला व मयूर नृत्य का मंचन किया। विगत दिनों हुई 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग प्रतियोगिता में उन्नति को प्रथम, दीक्षा को द्वितीय, दिव्यांशी को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

बालक वर्ग में मयंक रत्नाकर को प्रथम, आदर्श को द्वितीय, उमर को तृतीय पुरस्कार मिला। लंबी कूद में आर्यन को बालक वर्ग में और बालिका वर्ग में ईशा विजेता रहीं। मीडिया प्रभारी विकास महर्षि ने बताया कि 18 अक्तूबर को स्टार नाइट में अभिनेता रजा मुराद रहेंगे। इससे पहले मुख्य अतिथि वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार व विशिष्ट अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कार्यक्रम की शुरुआत की। शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. केशव, डॉ. विनोद पगरानी, डॉ. रमेश गंगवार, डॉ. हमीद मुराद को सम्मानित किया गया। इस दौरान मनोज थपलियाल, दक्ष शर्मा, आकाश पुष्कर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed