{"_id":"6aeba3be2e615aa61307bed8","slug":"the-auction-lasted-until-1630-hours-283-applicants-placed-bids-bareilly-news-c-4-bly1015-1002360-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: 16:30 घंटे तक चली नीलामी 283 आवेदकों ने लगाई बोली, बीडीए को हुई 125 करोड़ रुपये की आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: 16:30 घंटे तक चली नीलामी 283 आवेदकों ने लगाई बोली, बीडीए को हुई 125 करोड़ रुपये की आय
Thu, 05 Nov 2026 02:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
बीडीए दफ्तर
- फोटो : अमर उजाला
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की रामगंगानगर और ग्रेटर बरेली आवासीय योजना की संपत्तियों की नीलामी मंगलवार दोपहर 12 बजे शुरू हुई और बुधवार तड़के 4:30 बजे तक चली। इसमें रिकॉर्ड 283 आवेदकों ने बोली लगाई। 106 भूखंडों के आवंटन से बीडीए को 125 करोड़ रुपये की आय हुई।
नीलामी में कुल 438 (371 व्यावसायिक और 67 आवासीय) भूखंड शामिल किए गए थे। आवासीय श्रेणी में 172 व व्यावसायिक श्रेणी में 111 आवेदकों ने बोली लगाई। कड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते नीलामी देर रात तक जारी रही। बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने बताया कि रामगंगा नगर व ग्रेटर बरेली योजनाओं की बेहतर कनेक्टिविटी निवेशकों के आकर्षण की प्रमुख वजह है।
यहां 45, 30 व 18 मीटर चौड़ी सड़कें, भूमिगत बिजली लाइन, पार्क व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स प्रस्तावित हैं। आवंटियों को किस्तों में भुगतान की सुविधा भी मिलेगी। एकमुश्त भुगतान पर 45 दिन में छह, 60 दिन में पांच व 90 दिन में चार फीसदी छूट दी जाएगी। नीलामी से हुई आय को शहर के सुनियोजित विकास पर खर्च किया जाएगा। ब्यूरो