{"_id":"692378fc132b66152f0558a0","slug":"the-action-was-expedited-by-the-encouragement-of-the-cm-bareilly-news-c-4-vns1074-772441-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीएम की हौसला अफजाई से तेज हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीएम की हौसला अफजाई से तेज हुई कार्रवाई
विज्ञापन
बरेली। शहर में 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद से ही मौलाना तौकीर के करीबियों पर शिकंजा कसने का सिलसिला जारी है। हाल ही में जिले के आलाधिकारी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले थे। मुख्यमंत्री ने अफसरों की पीठ थपथपाई तो कार्रवाई अचानक तेज हो गई। सूत्र बताते हैं कि डीएम-एसएसपी की लखनऊ यात्रा के दौरान ही इसकी योजना तैयार हो गई थी।
पिछले दिनों डीएम अविनाश सिंह व एसएसपी अनुराग आर्य ने लखनऊ जाकर सीएम से मुलाकात की थी। तब मुख्यमंत्री ने बरेली टीम की सराहना करते हुए और ज्यादा तेजी से माफिया व अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इसके बाद ही संबंधित विभागों की समन्वय बैठक करके ताबड़तोड़ कार्रवाई का खाका खींचा गया। आरिफ के बरातघर व मार्केट के ध्वस्तीकरण के बाद जल्द ही कुछ और बड़ी कार्रवाइयां देखने को मिल सकती हैं।
तीन हजार लोगों की भीड़ को नामजद करना चुनौती
मौलाना तौकीर रजा के करीबी नेताओं, समर्थकों समेत बवाल के सौ से ज्यादा आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। करीब तीन हजार लोगों की भीड़ को वीडियो व सीसी फुटेज देखकर चिह्नित करने और मुकदमे में नाम खोलने की कार्रवाई जारी है। आईएमसी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नफीस, पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम, फरहत, मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीशी, अनीस सकलैनी और साजिद आदि को जेल भेजा जा चुका है। ऐसे लोगों की करीब तीन सौ करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है। इसमें डॉ. नफीस का बरातघर और सपा पार्षद ओमान रजा का ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन शामिल है। कुछ भवनों का पिछले दिनों ध्वस्तीकरण किया गया तो मन्नत लॉन, फहम लॉन समेत कई बरातघर सील पड़े हैं। ब्यूरो