फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The accused of Moin's murder threatened the neighbors

Bareilly News: मोईन की हत्या के आरोपियों ने पड़ोसियों को दी धमकी

Sat, 24 Aug 2024 05:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
The accused of Moin's murder threatened the neighbors
चार आरोपियों में से एक गिरफ्तार, तीन अब भी पुलिस की पकड़ से दूर
विज्ञापन

मीरगंज। मोईन की हत्या में फरार चल रहे आरोपियों ने उसके परिवार की मदद करने वाले पड़ोसियों को धमकाया है।
थाना क्षेत्र के गांव रईया नगला निवासी आबिद अली ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर पुत्र मोइन की हत्या के आरोपी इरशाद अली, अरशद अली, इसरार अली उर्फ बब्बू और उनके साथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ये सभी मोइन की हत्या में शामिल थे, जिसके बाद उनका एक साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि बुधवार शाम इरशाद अली, अन्य ने धमकाते हुए कहा कि अगर वह मोईन के घर वालों की मदद करने की कोशिश करेंगे, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। आरोपियों ने फोन पर धमकी देते हुए कहा कि वह उन्हें झूठे मुकदमों में फंसा देंगे।
विज्ञापन

इरशाद का आपराधिक इतिहास
शिकायत में इरशाद उर्फ बब्बू पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि उसका आपराधिक इतिहास है और वह इलाके में एक गिरोह का संचालन करता है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस इन अपराधियों को खुल्लमखुल्ला घूमने दे रही है, जबकि मोइन के परिवार वालों को जान का खतरा बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed