फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The accused named in the murder of a grocery shopkeeper were released

Bareilly News: परचून दुकानदार की हत्या में नामजद आरोपियों को छोड़ा

Mon, 06 Jan 2025 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
The accused named in the murder of a grocery shopkeeper were released
भाई ने दी बदली तहरीर, करीबियों की कॉल से शक गहराया
विज्ञापन

क्योलड़िया। परचून दुकानदार लक्ष्मीकांत दिनकर की हत्या के मामले में करीबियों पर शक गहरा गया है। रविवार को पुलिस को दूसरी तहरीर मिली, जिसमें नामजद लोगों को बेकसूर बताया गया है। अब पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों छोड़कर नए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

शुक्रवार रात धारदार हथियारों से दुकानदार लक्ष्मीकांत की हत्या कर दी गई थी। उनकी भाभी ने तीन लोगों को नामजद कर पांच अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया था। रविवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा। मृतक के भाई रोहताश ने पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। कहा कि उनकी पत्नी ने जल्दबाजी में लोगों को नामजद कर रिपोर्ट लिखवा दी थी। ये सभी परिवार के लोग हैं और हत्या नहीं कर सकते। तब पुलिस ने दोनों लोगों को छोड़ दिया। एसपी उत्तरी मुकेश कुमार ने फिर ग्रामीणों से पूछताछ कर सर्विलांस डिटेल की समीक्षा की। सूत्रों के मुताबिक सर्विलांस से परिवार के लोगों के बीच खींचतान का इशारा मिला है। पुलिस दो से तीन दिन में इसका खुलासा कर सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed