फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The accountant kicked the elderly

लेखपाल ने बुजुर्ग को लात मारकर गिराया

Sat, 29 Apr 2017 01:32 AM IST
नवाबगंज। 
नवाबगंज।  Updated Sat, 29 Apr 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम के दरबार में गांव के तालाब पर कब्जा करने की शिकायत लेकर पहुंचे बुजुर्ग किसान को इंसाफ की जगह जूते की ठोकर मिली। यहां मौजूद लेखपाल ने उसे लात मारकर गिरा दिया। यह देख यहां मौजूद लोगों ने हंगामा किया। जिससे मामला एसडीएम तक पहुंच गया और उन्होंने आरोपी लेखपाल को सिर्फ डांटकर मामला रफादफा कर दिया। 
विज्ञापन

 क्षेत्र के गांव लमखेड़ा के किसान राम चंद्र (65) ने बताया कि ग्राम समाज के तालाब की जमीन पर गांव के ही कुछ लोग पक्का निर्माण करा रहे हैं। वह इसकी शिकायत लेकर लेखपाल के पास गए थे पर उन्होंने निर्माण नहीं रुकवाया। आरोप यह भी है कि लेखपाल ने दूसरे पक्ष से रुपया लेकर मामला दबाने की कोशिश की। यही शिकायत लेकर शुक्रवार सुबह 11 बजे रामचंद्र तहसील पहुंचे। लाइन में लगे रामचंद्र पर लेखपाल की नजर पड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लेखपाल चंद्रपाल ने उन्हें हड़काया और लात मारी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। जिसे देखकर लोगों ने हंगामा किया। इससे काफी माहौल तूल पकड़ गया। वहीं रोते हुए रामचंद्र को अन्य फरियादियों ने एसडीएम के पास पहुंचाया। शिकायत सुनकर एसडीएम ने तुरंत लेखपाल को तलब किया और अभद्रता पर डांटा, भविष्य में ऐसी हरकत करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed