{"_id":"68095192b4674b7403012995","slug":"terrorism-has-nothing-to-do-with-islam-maulana-sohaib-bareilly-news-c-4-lko1064-624569-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद का इस्लाम से कोई वास्ता नहीं : मौलाना सोहैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद का इस्लाम से कोई वास्ता नहीं : मौलाना सोहैब
Thu, 24 Apr 2025 02:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। खानकाह रजवीया नूरिया तहसीनिया के प्रबंधक व इत्तेहाद-ए-अहले सुन्नत मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सोहैब रजा खान ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। साथ ही इस तरह के हमलों को कायरता और इस्लाम व इंसानियत के खिलाफ बताया।
उन्होंने कहा कि बेकसूर अवाम को इस तरह निशाना बनाना और इसको जिहाद का नाम देना सरासर गलत है। वह हर उस जुल्म की निंदा करते हैं, वह चाहे मुल्क के अंदर अकलियतों पर मॉबलिंचिंग हो या किसी पड़ोसी मुल्क के आतंकवादियों की ओर से इस्लाम का नाम लेकर बेकसूर पर्यटकों को निशाना बनाना हो। यह दोनों तरह के कृत्य इंसानियत और मजहब के खिलाफ है। हम सभी को इन समस्याओं से मिलकर निबटने की जरूरत है। इत्तेहाद-ए-अहले सुन्नत मिशन की जानिब से हुकूमत से जान गंवाने वाले लोगों को 50 लाख और घायलों को 25 लाख का मुआवजा देने की मांग करते है। जिन लोगो ने इस कृत्य को अंजाम दिया उनको बेनकाब कर सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है l
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो-- -
कायराना है पहलगाम में पर्यटकों पर हमला : फरहत
बरेली। मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों को आतंकवादियों ने निशाना बनाया, यह कायराना हरकत हैं। इसकी घोर निंदा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा है कि आतंकियों को इसका मुंहतोड़ जवाब मिलना चाहिए। अमानवीय कृत्य में कई निर्दोष लोगों की जान गई है। परवरदिगार से प्रार्थना है कि हमले में सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो-- -
कायरता है निहत्थे पर्यटकों पर हमला
बरेली। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर अनीस अहमद ने कहा है कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमला बेहद वीभत्स और आतंकवादियों का कायराना काम है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। निहत्थे पर्यटकों का कत्ल करने वाले लोग किसी धर्म को मानने वाले नहीं हो सकते हैं। सरकार और सुरक्षा एजेंसियां कठोर कार्रवाई करें। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो-- -
आतंकवादी हमले के विरोध में प्रदर्शन
बरेली। आतंकवादी हमले के विरोध में नाथनगरी सुरक्षा समूह की ओर से दामोदर स्वरूप पार्क में प्रदर्शन किया गया। साथ ही आतंकवाद का पुतला फूंका गया। इसके बाद संगठन के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री कोे ज्ञापन प्रेषित किया, जिसे नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इस मौके पर संगठन के महामंत्री दुर्गेश गुप्ता, एसपीएस चौहान, नितेश कपूर, संदीप अग्रवाल मिंटू, सुदेश अग्रवाल, रोहित राकेश, सतीश अग्रवाल, संत सरोज गिरी, लवली कपूर संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो-- -
दिवंगत लोगों को दी श्रद्धांजलि
बरेली। बरेली ट्रेड यूनियंस फेडरेशन ने जंक्शन स्थित नरमू कार्यालय पर पहलगाम में आतंकी घटना की निंदा करते हुए दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही घटना को अमानवीय कृत बताते हुए भर्त्सना की गई। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने मजदूर दिवस आयोजन के लिए कई विभागों में पर्चे का वितरण किया। बृहस्पतिवार को भी कचहरी और कुछ विद्यालयों में पर्चा वितरित करने का काम किया जाएगा। इस दौरान महामंत्री संजीव मेहरोत्रा, मुकेश सक्सेना, जितेंद्र मिश्रा, हरि शंकर, एडवोकेट टीडी भास्कर, अमीर खा संतोष कुमार, राकेश सिंह, अतुल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बेकसूर अवाम को इस तरह निशाना बनाना और इसको जिहाद का नाम देना सरासर गलत है। वह हर उस जुल्म की निंदा करते हैं, वह चाहे मुल्क के अंदर अकलियतों पर मॉबलिंचिंग हो या किसी पड़ोसी मुल्क के आतंकवादियों की ओर से इस्लाम का नाम लेकर बेकसूर पर्यटकों को निशाना बनाना हो। यह दोनों तरह के कृत्य इंसानियत और मजहब के खिलाफ है। हम सभी को इन समस्याओं से मिलकर निबटने की जरूरत है। इत्तेहाद-ए-अहले सुन्नत मिशन की जानिब से हुकूमत से जान गंवाने वाले लोगों को 50 लाख और घायलों को 25 लाख का मुआवजा देने की मांग करते है। जिन लोगो ने इस कृत्य को अंजाम दिया उनको बेनकाब कर सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है l
विज्ञापन
फोटो