फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   panic spread by firing and stone pelting report against 21 accused in Bareilly

Bareilly News: होली पर फायरिंग-पथराव कर फैलाई दहशत, 21 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 28 Mar 2024 05:39 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 28 Mar 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
panic spread by firing and stone pelting report against 21 accused in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में होली पर दबंगों ने खूब उत्पात मचाया। दो स्थानों पर फायरिंग और पथराव में महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों घटनाओं की अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की है, जिनमें आरोपी एक ही हैं। दोनों रिपोर्ट में छह-छह लोग नामजद और 15-15 अज्ञात हैं।  
विज्ञापन


सुभाषनगर थाने के मढ़ीनाथ निवासी अंकुश सक्सेना मंगलवार शाम पांच बजे मढ़ीनाथ पुलिया होते हुए गुजर रहे थे। आरोप है कि रास्ते में राहुल गोस्वामी, जितेंंद्र, अक्षय, विनोद यादव, विवेक गोस्वामी, अन्नू ने 15 अज्ञात लोगों के साथ उनको घेर लिया। अंकुश का कहना है कि हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की। 
विज्ञापन


इसमें वह बाल-बाल बच गए। पथराव करते हुए लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमलाकर उनको गंभीर घायल कर दिया। बीच बचाव करने पर उनका एक दोस्त भी जख्मी हो गया। भागते समय भी हमलावरों ने फायरिंग की। अंकुश की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप यह भी है कि इन्हीं आरोपियों ने सोमवार को आकाश गुप्ता पर भी हमला किया था। आकाश ने बताया कि होली के दिन वह अपने दोस्तों के साथ रंग खेल रहा था। इसी दौरान बुलेट बाइक पर सवार विनोद यादव ने टक्कर मार दी। इनके साथ कई और लोग थे। विरोध करने पर फायरिंग और पथराव कर दिया। 


पथराव में वह गंभीर घायल हो गए। बीच बचाव करने पर मां को भी चोटें आईं हैं। आकाश के सिर में 15 टांके आए है। हमलावर शराब के नशे में थे। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed