{"_id":"654946e06ecd82603f0c9f34","slug":"terror-of-mobs-near-school-management-asked-for-security-faridpur-news-c-188-1-sbly1013-465-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्कूल के पास शोहदों का आतंक, प्रबंधन ने मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्कूल के पास शोहदों का आतंक, प्रबंधन ने मांगी सुरक्षा
Tue, 07 Nov 2023 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 07 Nov 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर। कस्बे के नामी स्कूल के बाहर अराजक तत्व दिनभर डेरा डाले रहते हैं। स्कूल खुलने और बंद होने के समय वह छात्राओं से छेड़खानी करते हैं। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। परेशान स्कूल प्रबंधन ने थाना प्रभारी को पत्र लिखकर पुलिस पिकेट तैनात करने की मांग की है।
फरीदपुर थाने के थाना प्रभारी को लिखे पत्र में स्कूल प्रबंधन ने बताया कि स्कूल के रास्ते पर दिनभर अराजक तत्वों का जमावड़ रहता है। वह छात्राओं से छेड़खानी करते हैं। अश्लील टिप्पणी की शिकायतें आए दिन छात्राएं करती हैं। कई बार छात्राओं ने जब इसका विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गए। डर की वजह से कई छात्राएं अपने परिवार के साथ आती हैं।
पुलिस पिकेट न होने की वजह से उनके हौसले बुलंद हैं। कई बार उन्हें हटाने की कोशिश की गई मगर कामयाबी नहीं मिली। अराजक तत्व कभी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। इसको देखते हुए स्कूल खुलने और बंद होने के समय पुलिस पिकेट तैनात की जाए।
विज्ञापन
-- -- -- -
कई बार हो चुकी हैं छेड़खानी की घटनाएं
शिक्षण संस्थानों के बाहर छेड़खानी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। कस्बे में दो गर्ल्स कॉलेज आसपास ही हैं। यह मुख्य बाजार भी है। टेंपो भी यहां खड़े होते हैं। वाहन का इंतजार करने का बहाना बनाकर अराजक तत्व दिनभर इन विद्यालयों के आसपास मंडराते हैं। घर आती-जाती छात्राओं का पीछा करते हैं।
-- --
एंटी रोमियो और चीता मोबाइल लगातार विद्यालयों के आसपास गश्त करती है। स्कूल प्रबंधन से बात करके पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। शरारती तत्वों के नाम मालूम करके उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। छात्राओं को डरने की जरूरत नहीं है। - गौरव सिंह, सीओ