{"_id":"67bf7d0faad245aca00a5e84","slug":"terror-of-eunuchs-in-the-city-youths-beaten-and-snatched-money-bareilly-news-c-4-lko1064-589009-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शहर में किन्नरों का आतंक, युवकों को पीटकर रुपये छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शहर में किन्नरों का आतंक, युवकों को पीटकर रुपये छीने
विज्ञापन
बरेली। सेटेलाइट चौराहे से जंक्शन तक रात भर किन्नर गिरोह का आतंक रहता है। जबरन नेग लेने से शुरू हुई दबंगई अब सैक्स रैकेट से होती हुई वसूली पर उतर आई है। मंगलवार रात सेटेलाइट चौराहे से राजनगर मोड़ पर किन्नरों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने राह चलते युवकों को पीटकर उनसे रुपये छीने। घटनाक्रम के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। शिकायत न मिलने की बात कह पुलिस मामले को टाल रही है।
सेटेलाइट बस स्टैंड से पीलीभीत रोड और ईसाइयों की पुलिया होते हुए जंक्शन रोड पर किन्नरों का जमाबड़ा रहता है। स्कूटी पर भौड़े कपड़े पहने किन्नर रात दो बजे तक इधर से उधर घूमकर ग्राहक तलाशते हैं।
इस दौरान वह अश्लील इशारों के साथ ही लोगों को ऑफर देते हैं। लक्जरी कारों में बैठे लोगों के साथ ही बाइक पर घूमते युवक इनका शिकार होते हैं। चर्चा है कि अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का झांसा देकर यह लोगों को एकांत में ले जाते हैं और उनसे जबरन वसूली करते हैं।
विज्ञापन
मंगलवार रात करीब 12 से एक बजे तक किन्नरों के एक गुट ने राजनगर कॉलोनी मोड़ पर पेट्रोल पंप के पास जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने राह चलते लड़कों को रोका और उनसे नेग के नाम पर वसूली की। जो उन्हें रुपये देकर निकल गए, उन्हें छोड़ दिया गया। रुपये न देने वालों से किन्नरों से मारपीट की। ई रिक्शा से जा रहे जगतपुर निवासी शारिक व उनका दोस्त भी किन्नरों के चंगुल में फंस गए। उन्हें पकड़कर पिटाई कर दी गई। वसूली के बाद भी किन्नर उन्हें पीटते रहे, अन्य वाहन चालकों ने इन्हें चंगुल से छुड़ाया। अमर उजाला ब्यूरो