फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Terror of dogs in civil lines, four people injured

Bareilly News: सिविल लाइंस में कुत्तों का आतंक, चार लोगों को किया जख्मी

Thu, 20 Jul 2023 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Terror of dogs in civil lines, four people injured
बरेली। सीबीगंज के बाद अब शहर में भी कुत्ते हमलावर हो रहे हैं। बुधवार को सिविल लाइंस क्षेत्र में कुत्ते ने अलग-अलग स्थानों पर हमला कर चार लोगों को जख्मी कर दिया। इनमें तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। खूंखार कुत्ता अब भी खुलेआम घूम रहा है। सूचना मिलने के बाद भी नगर निगम ने कुत्ते को पकड़ने के लिए जरूरी कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

सीबीगंज इलाके में बीते छह महीने में कुत्ते चार बच्चों की जान ले चुके हैं। कई लोगों को जख्मी कर चुके हैं। नगर निगम अभियान चलाकर कुत्तों को पकड़ने की औपचारिकता जरूर पूरी करता है। अब शहर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में बुधवार को कुत्ते ने स्पर्श नाम के युवक को काटकर जख्मी कर दिया। इसके बाद पटेल चौराहा के पास सिकलापुर निवासी देवआनंद यादव को काट लिया। मिलक के गांव रामपुर निवासी महेश्वरी देवी बुधवार को कुछ काम से एलआईसी कार्यालय आई थीं। वहां से लौटते वक्त कुत्ते ने उन पर भी हमला कर दिया। नगर निगम के पास करगैना के सौरभ को भी कुत्ते ने काट लिया।
विज्ञापन

बताते हैं कि एक ही दिन में कई और लोगों को भी कुत्ते ने काटा है। गौर करने की बात यह है कि सभी लोगों को एक ही कुत्ते ने काटा है। इस बात को नगर निगम के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आदित्य तिवारी ने भी स्वीकार किया है। कुत्ते के हमले में गंभीर रूप से जख्मी हुए देवआनंद यादव, स्पर्श और महेश्वरी देवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र में कुछ स्थानों पर कुत्ते के हमले की सूचना मिली थी। पता चला है कि लोगों पर हमला करने वाला कुत्ता नहीं कुतिया है। उसके बच्चे भी हैं। ऐसे में इन दिनों अपने बच्चों की रक्षा को लेकर वह लोगों पर हमला कर रही है। उसे पकड़वाने के लिए टीमें लगाई गई हैं।- आदित्य तिवारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed