फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Termites in the library... Books are paying the price for the mess

Bareilly News: पुस्तकालय में दीमक... किताबें चुका रहीं अव्यवस्था की कीमत

Wed, 12 Nov 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Termites in the library... Books are paying the price for the mess
बरेली। शहर की पहचान बरेली कॉलेज का पुस्तकालय बदहाल है। यहां किताबों का रख-रखाव तक सही से नहीं हो रहा है। इस अव्यवस्था की कीमत किताबें चुका रही हैं।
विज्ञापन

गर्ग संहिता, त्रिकदर्शनम् सहित कई अन्य महत्वपूर्ण और संग्रहणीय किताबों को दीमक नष्ट कर चुके हैं। एक बड़े हिस्से में रखी अन्य किताबें भी चपेट में हैं। कॉलेज प्रशासन की अनदेखी के चलते, ज्ञान का यह भंडार तेजी से मिट्टी में मिल रहा है। हालात यह है कि पुस्तकालय में रखी कई पुस्तकें न तो पढ़ने लायक रह गई हैं और न ही देखने लायक।
पुस्तकालय में लगभग 75,000 पुरानी किताबें और 1,200 पत्रिकाएं मौजूद हैं। नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद इनमें से ज्यादातर वर्तमान में पढ़ाए जा रहे नए कोर्सों के अनुरूप नहीं रह गईं। इस वजह से विद्यार्थियों ने यहां आना कम कर दिया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के न आने से रख-रखाव में भी लापरवाही बरती जाने लगी। विद्यार्थियों से पुस्तकालय शुल्क लेने के बावजूद, किताबों को नमी, अंधेरे और धूल भरे वातावरण में छोड़ दिया गया है। एक शिक्षक ने बताया कि पुस्तकालय में कुछ किताबें 50 साल पुरानी भी रखी हुई हैं। दीमक ने उन्हीं किताबों को निशाना बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां रखी कई किताबों के पन्नों और लकड़ी के रैक को दीमक ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। बचाव के लिए किताबों को समय-समय पर धूप दिखाने, नेफ्थलीन बॉल्स रखने या केमिकल ट्रीटमेंट (फ्यूमिगेशन) कराने जैसे बुनियादी उपाय भी नहीं किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed