फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tension increased in Panchayat elections, former SP MLA attacked, accused of loot-firing

पंचायत चुनाव में बढ़ी तनातनी, सपा के पूर्व विधायक पर हमला, लूट-फायरिंग का आरोप

Fri, 25 Jun 2021 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Tension increased in Panchayat elections, former SP MLA attacked, accused of loot-firing
ड्राइवर अशोक के गर्दन में लगी चोट। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

प्रमुखी का चुनाव लड़ रहे भाई के साथ भुता में चुनाव प्रचार कर लौट रहे थे महिपाल सिंह यादव
विज्ञापन

ड्राइवर से मारपीट कर 62 हजार की रकम लूटने का भी आरोप
भुता में भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पति के खिलाफ की शिकायत

बरेली। ब्लॉक प्रमुख पदों का चुनाव नजदीक आने के साथ भाजपा और सपा के बीच तनातनी बढ़ने लगी है। आंवला के पूर्व सपा विधायक महिपाल सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को एसएसपी से शिकायत कर भुता से ब्लॉक प्रमुख पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पति अर्जुन सिंह पटेल पर असलहों से लैस 20-25 लोगों के साथ हमला कर लूटपाट करने का आरोप लगाया। पूर्व विधायक के मुताबिक इस दौरान उनकी कार पर डंडे बरसाते हुए फायरिंग भी की गई। हमलावरों ने धमकी दी कि दोबारा भुता क्षेत्र में वोट मांगने गए तो अंजाम ठीक नहीं होगा।
पूर्व विधायक महिपाल की ओर से एसएसपी को दी गई सूचना के मुताबिक उनके पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाई जगमोहन भुता से प्रमुख पद के सपा उम्मीदवार हैं। बुधवार को वह जगमोहन के साथ भुता क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने गए थे और रात करीब 12 बजे वापस लौट रहे थे। बीसलपुर रोड पर नवदिया चौराहे के पास पहले से खड़ीं पांच-छह गाड़ियां उनकी गाड़ी के पीछे लग गईं। खतरा भांपकर उनके ड्राइवर अशोक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी लेकिन दो गाड़ियों ने ओवरटेक कर उनकी कार को रुहेलखंड पुलिस चौकी के नजदीक रुकवा लिया और कार रुकते ही पीछे आ रही गाड़ियों से उतरे अर्जुन सिंह पटेल और असलहों से लैस 20-25 लोगों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक का आरोप है कि हमलावरों ने गालीगलौज करते हुए उनकी कार पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। इसके बाद उनके ड्राइवर अशोक को बाहर खींचकर उसके साथ मारपीट की। उसका मोबाइल और हैंडबैग में रखे 62 हजार रुपये भी लूट लिए। इस बीच असलहों से फायरिंग भी की गई। उन्हें धमकाया गया कि अगर भुता ब्लॉक इलाके में दोबारा वोट मांगने गए तो नतीजा अच्छा नहीं होगा। बृहस्पतिवार सुबह उन्होंने इंस्पेक्टर बारादरी नीरज मलिक और एएसपी साद मियां खान को फोन पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह सपा नेताओं के साथ एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से मिले और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे को भी धमकाने का आरोप

पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव ने बताया कि अर्जुन सिंह पटेल की पत्नी ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव लड़ रही हैं और भाजपा समर्थित प्रत्याशी हैं। आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार दोपहर उनके बेटे अमित राज सिंह ग्राम भगवंतापुर में बैठे थे तो अर्जुन सिंह ने वहां जाकर उन्हें भी धमकाया। कहा, आप भाजपा के वोट मत उठाओ, वरना परिणाम अच्छा नहीं होगा।

पुलिस ने कहा- घटना की फिलहाल पुष्टि नहीं

एएसपी साद मियां खान ने बताया कि बुधवार रात इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली थी। बृहस्पतिवार दोपहर उनके पास महिपाल सिंह का फोन आया था तो उन्होंने उनसे थाने में तहरीर देने को कहा। यह भी बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर बारादरी नीरज मलिक ने बताया कि पूर्व विधायक की सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह दस बजे पुलिस टीम भेजकर जांच कराई गई लेकिन घटनास्थल पर किसी ने घटना की पुष्टि नहीं की। इंस्पेक्टर बिथरी मनोज त्यागी ने भी घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।
भाजपा कार्यकर्ता कभी इस तरह का कृत्य नहीं करते। यही लोग प्रोपेगंडा की राजनीति करते हैं। उनके सारे आरोप पूरी तरह फर्जी हैं। हमारे सदस्य पूरे हैं। वे लोग हार रहे हैं, इसलिए मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। - अर्जुन सिंह पटेल, प्रत्याशी के पति

जिस स्थान पर घटना होना बताई जा रही है, वहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। फिलहाल शिकायत की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed