{"_id":"64c032103f8f7d427a09b005","slug":"tension-in-duwaht-village-regarding-religious-procession-nawabganj-news-c-182-1-sbly1021-308-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: धार्मिक जुलूस को लेकर दुवाहट गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: धार्मिक जुलूस को लेकर दुवाहट गांव में तनाव
Wed, 26 Jul 2023 02:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 26 Jul 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। दुवाहट गांव में धार्मिक जुलूस को लेेकर दो समुदाय आमने-सामने हैं। जुलूस एक समुदाय के धर्मस्थल की जगह से गुजर रहा है। इसको लेकर वह विरोध कर रहे हैं। विवाद के निपटारे के लिए मंगलवार को विधायक के आवास पर एसडीएम और सीओ की अध्यक्षता में दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोगों की बैठक बुलाई मगर, मगर कोई नतीजा नहीं निकल पाया।
एक पक्ष का आरोप है कि दूसरा पक्ष धार्मिक स्थल की जगह से जबरन जुलूस निकालना चाहता है। छह महीने पहले जुलूस सीसी रोड से निकालने के लिए समझौता हुआ था। इसके बाद भी वह इसी जगह से निकलना चाह रहे हैं। विधायक आवास पर करीब तीन घंटे तक चली बैठक में तय हुआ कि धार्मिक स्थल के पीछे की ओर से जुलूस निकाला जाएगा।
29 जुलाई को जुलूस निकालने के बाद 30 जुलाई को वहां दीवार खड़ी करा दी जाएगी। इस पर एक पक्ष लिखित समझौता करने की बात कहने लगा। उनका कहना था कि पहले भी समझौते के बाद दूसरे पक्ष के लोग मुकर चुके हैं। प्रशासन बिना लिखित समझौते के नई परंपरा डलवा चुका है। ऐसे में अधिकारी लिखित समझौता कराएं। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग उठकर चले गए।
विज्ञापन
-- -
दोनों पक्ष के लोगों को समझा दिया गया है। वह सहमत भी हो गए। एक पक्ष लिखित समझौते की बात कह रहा है। गांव में कोई नई परंपरा नहीं डालने दी जाएगी। जिस रास्ते से जुलूस निकलता आ रहा है उसी रास्ते से निकाला जाएगा। - राजेश चंद्रा, एसडीएम