फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tenders for food supplies issued and 49 control posts set up in anticipation of floods.

Bareilly News: बाढ़ की आशंका में कराए खाद्यान्न के टेंडर, बनाई गईं 49 नियंत्रण चौकियां

Tue, 14 Jul 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 14 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Tenders for food supplies issued and 49 control posts set up in anticipation of floods.
बरेली। रामगंगा, किच्छा, देवहा व धौरा आदि नदियों से बाढ़ की आशंका के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से 49 बाढ़ नियंत्रण चौकियों की स्थापना कराई गई है। इनमें से बहेड़ी में 10, सदर में पांच, आंवला में छह, मीरगंज में 14, नवाबगंज में छह, फरीदपुर में आठ बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। बाढ़ खंड की तरफ से 20 बाढ़ सुरक्षा समितियों का गठन किया गया है। खाद्यान्न के टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

शासन की ओर से जिले को सामान्य संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। वर्ष 2010 में बाढ़ से बरेली तहसील के 73, मीरगंज के 118, बहेड़ी के 27, नवाबगंज के 15, फरीदपुर के 67, आंवला के आठ गांव प्रभावित रहे थे। वर्ष 2021 में रामगंगा नदी में दाएं किनारे पर स्थित एफलक्स बंध का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ था। बैराज के डाउन स्ट्रीम में स्थित भगवानपुर-रूकमपुर तटबंध 200 मीटर क्षतिग्रस्त हो गया था। आंवला, मीरगंज व सदर तहसील में तीन दिन तक जलभराव की स्थिति रही थी। 112 गांव प्रभावित हुए थे।
विज्ञापन

वर्ष 2024 में किच्छा नदी में 75 हजार क्यूसेक से अधिक पानी प्रवाहित होने पर तटीय ग्रामों में बाढ़ आ गई थी। इसी साल देवहा नदी में नानक सागर डैम से पानी छोड़े जाने के कारण नवाबगंज के बहरजागीर, जरपा मोहनपुर, अमीरनगर आदि गांव बाढ़ से प्रभावित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

34 बाढ़ शरणालयों की स्थापना
जिले में 34 बाढ़ शरणालय बनाए गए हैं। बहेड़ी में तीन, सदर में पांच, आंवला में पांच, मीरगंज में पांच, नवाबगंज में छह, फरीदपुर में 10 बाढ़ शरणालयों की स्थापना की गई है। यहां चिकित्सकीय टीम मौजूद रहती है। तहसील मुख्यालयों सहित कलक्ट्रेट के कक्ष संख्या 11 में बाढ़ नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्न किट, पके हुए भोजन के पैकेट, नाव, पशुओं के लिए भूसा-चारा आदि उपलब्घ कराया जाएगा।

वर्जन
बाढ़ से बचाव के लिए पूरी तैयारी की जा चुकी है। 49 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। खाद्यान्न के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। - संतोष कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed