{"_id":"671b412f8245a804c30ab98a","slug":"ten-year-old-girl-died-after-e-rickshaw-overturned-in-bareilly-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ई-रिक्शा पलटने से 10 साल की बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ई-रिक्शा पलटने से 10 साल की बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Fri, 25 Oct 2024 01:03 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:03 PM IST
सार
बरेली के भमोरा क्षेत्र के गांव मकरंदपुर ताराचंद निवासी बच्ची अपने चाचा के साथ रिश्तेदारी में जा रही थी। रास्ते में ई-रिक्शा पलट गया, जिससे उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में सिरसा गांव के पास मोड़ पर ई-रिक्शा पलटने से 10 साल की बच्ची की मौत हो गई। वह अपने चाचा व अन्य परिजनों के साथ रिश्तेदारी में जा रही थी। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
थाना भमोरा के गांव मकरंदपुर ताराचंद की रहने वाली 10 वर्षीय रवीना के चाचा आलम ने बताया कि वह बृहस्पतिवार शाम को ई-रिक्शा से बहन के घर जा रहे थे। ई-रिक्शा में रवीना, सीमा, इसरार अली, आलम, सीमा बैठे हुए थे।
विज्ञापन
रोड पर गिरकर हुई गंभीर घायल
सिरसा गांव के पास मोड़ पर अचानक ई रिक्शा पलट गया, जिससे रवीना रोड पर गिर गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी लाया गया। हालत ज्यादा गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हायर सेंटर के लिए इलाज को लाते समय उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी परिवार के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रवीना चार बहन एक भाई में सबसे छोटी थी।