{"_id":"5fe7812d8ebc3e3b8f7cb0a5","slug":"ten-shops-sealed-for-non-payment-of-outstanding-rent-bareilly-news-bly4315001163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया किराया न देने पर दस दुकानें की सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया किराया न देने पर दस दुकानें की सील
विज्ञापन
बरेली नगर निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। साल भर से किराया न जमा करने पर नगर निगम ने शनिवार को दस दुकानों को सील कर दिया। इसके अलावा अवैध कब्जे वाली दो दुकानों को खाली भी कराया गया।
अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार के निर्देश पर शनिवार को नगर निगम के जयपाल पटेल प्रवर्तन दल के साथ एलन क्लब मार्केट पहुंचे। यहां पर तीन दुकानों को सील किया गया। इसी तरह न्यू आजाद मार्केट में दो, सीआई पार्क में दो और मोती पार्क में दो दुकानों को सील किया गया। एलन क्लब गोदाम में भी एक दुकान सील की गई। इसके अलावा अवैध कब्जे वाली दो दुकानों को भी खाली कराया गया। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार ने बताया कि इन सब दुकानों पर पिछले एक साल से किराया बकाया था। नोटिस देने के बाद भी किराया जमा न करने पर दुकानों को सील कर दिया गया है। इसके अलावा कुछ अन्य दुकानें भी चिह्नित की गई हैं, उन्हें भी सील कराया जाएगा।