फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ten schools served notices for running invalid classes

Bareilly News: अमान्य कक्षाएं चलाने पर दस स्कूलों को भेजा नोटिस

Tue, 28 Oct 2025 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Ten schools served notices for running invalid classes
शेरगढ़। कस्बा और देहात क्षेत्र में अमान्य कक्षाएं संचालित करने पर शिक्षा विभाग ने 10 स्कूलों के संचालकों को नोटिस भेजा है, लेकिन आश्चर्यवाली बात यह है कि कई स्कूलों ने इसका जवाब अब तक नहीं दिया है। अगर समय रहते इसका जवाब नहीं मिला तो नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर दस हजार से लेकर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लग सकता है।
विज्ञापन

बीईओ मुकेश कुमार भारती ने बताया कि कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि कई स्कूलों में अमान्य कक्षाएं बेरोक-टोक लगाई जा रही हैं।
कहीं पांच तक की मान्यता होने के बाद भी वहां 12वीं तक की कक्षाएं संचालित हो रहीं हैं। लोगों का कहना था कि इन स्कूलों के संचालक अभिभावकों को अच्छी पढ़ाई-लिखाई का झांसा मान्यता के अभाव में दूरदराज के मान्यता प्राप्त स्कूलों में दाखिला करवा देते हैं। इसके बाद अपने स्कूलों में कक्षाएं संचालित करते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को दूरदराज परीक्षा देने पर परेशानी होती है।
विज्ञापन

विभाग की तरफ से युवा मंडल जूनियर हाईस्कूल, रजा एकेडमी, वृंदावासिनी जूनियन हाई स्कूल ग्राम कुडका नगरिया, सरस्वती बाल शिक्षा निकेतन स्कूल ग्राम रम्पुरा, कन्हैया लाल बाल शिक्षा निकेतन, लिटिल एंजिल पब्लिक स्कूल और एनकेएच ग्राम बैरमनगर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसमें से तीन से चार ही स्कूलों ने जवाब दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed