फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fireworks shops will be set up at six places in the bareilly city

Bareilly News: शहर में छह जगह लगेंगी अस्थाई आतिशबाजी की दुकानें, दुकानदारों को जारी किए ये निर्देश

Wed, 15 Oct 2025 10:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 15 Oct 2025 10:16 AM IST
सार

बरेली शहर में छह जगहों पर तीन दिन तक अस्थायी आतिशबाजी की दुकानें लगेंगी। जिला प्रशासन की ओर से दुकानदारों को मौके पर अग्निशमन के जरूरी उपकरण रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
fireworks shops will be set up at six places in the bareilly city
आतिशबाजी की दुकान - फोटो : संवाद

विस्तार

दीपावाली पर बरेली में अस्थाई रूप से आतिशबाजी बिक्री के लिए छह स्थान चिह्नित किए गए हैं। यह दुकानें तीन दिनों तक के लिए 19, 20 व 21 अक्तूबर को लगेंगी। इसी तरह सदर तहसील क्षेत्र के कैंट, भोजीपुरा, रिठौरा, धौराटांडा में भी अस्थाई रूप से आतिशबाजी बिक्री के लिए दुकानें लगेंगी।

विज्ञापन


आतिशबाजी सामग्री बिक्री के अस्थाई लाइसेंस के लिए मंगलवार दोपहर तक सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में 156 आवेदन आए थे। इन सभी को परीक्षण के लिए एसपी सिटी और मुख्य अग्निशमन अधिकारी के पास भेजा गया है। सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने बताया कि अस्थाई दुकानों के लिए उनके कार्यालय में नौ अक्तूबर से आवेदन लिए जा रहे थे, जो मंगलवार तक लिए गए हैं। अब संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मिलते ही आवेदकों को लाइसेंस जारी कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली बवाल: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मौलाना तौकीर की हुई पेशी, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ाई
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि शहर के जिन छह स्थलों पर आतिशबाजी सामग्री बिक्री के लिए दुकानें लगनी हैं, उसके संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है और लोगों को जानकारी भी दी जा रही है। दुकानदारों को मौके पर अग्निशमन के जरूरी उपकरण रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ, सदर तहसील के ग्रामीण क्षेत्र में आतिशबाजी सामग्री की बिक्री के लिए दुकानें लग रही हैं। इन दुकानों के लिए एसडीएम सदर के यहां दोपहर तक 60 लोगों ने आवेदन जमा किए थे। 

शहर में इन स्थलों पर लगेंगी पटाखा दुकानें

  • मनोहर भूषण इंटर कॉलेज का मैदान, प्रेमनर।
  • सदर बाजार में चर्च के पास थाना कैंट।
  • रामलीला मैदान हार्टमैन कॉलेज, थाना प्रेमनगर।
  • राजकीय इंटर कॉलेज बरेली।                        
  • सुभाषनगर रेलवे मैदान थाना सुभाषनगर।
  • तिलक इंटर कॉलेज का मैदान थाना किला।

ग्रामीण क्षेत्रों में यहां लगेंगी दुकानें
ग्रामीण क्षेत्र में अस्थाई दुकानें करगैना की मीना मार्केट, कैंट क्षेत्र में दूरदर्शन केंद्र के सामने, नकटिया में पुलिस चौकी के पास और बिथरी चैनपुर में नलियावल में धर्मकांटा के पास लग रही हैं। इसी तरह भोजीपुरा में पीपलसाना चौधरी में, रठौरा में दरबारी इंटर कॉलेज मैदान पर, धौराटांडा और डोहरा रोड पर भी आतिशबाजी सामग्री बिक्री की अस्थाई दुकानें लग रही हैं। 

पिछली बार लगी थीं 150 दुकानें
मुख्य अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक, पिछले साल शहर के सभी सात स्थलों पर आतिशबाजी सामग्री की कुल 150 अस्थाई दुकानें लगी थीं। इस बार संख्या बढ़ने की उम्मीद भी उन्होंने जताई है। रामलीला मैदान हार्टमैन कॉलेज में पिछली बार 40 दुकानें थीं, जबकि इस बार 60-80 दुकानें लगने उम्मीद की है। 

इसी तरह इस्लामियां इंटर कॉलेज ग्राउंड में पहले 30 दुकानें लगी थीं, इस बार इसमें 10 से 20 तक की संख्या बढ़ने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि अस्थाई दुकान के लाइसेंस के लिए सबसे अधिक आवेदन मनोहर भूषण इंटर कॉलेज के मैदान के लिए आए हैं। यहां पर दुकान लगाने को लाइसेंस के लिए आवेदन करने वालों की संख्या 70 से भी अधिक बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed