फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tempo driver died of poison, viscera safe

Bareilly News: जहर से हुई थी टेंपो ड्राइवर की मौत, विसरा सुरक्षित

Wed, 26 Jul 2023 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Tempo driver died of poison, viscera safe
बरेली। कोतवाली इलाके के बाग ब्रिगटान निवासी टेंपो ड्राइवर श्याम की मौत किसी जहरीले पदार्थ से हुई थी। पोस्टमार्टम में इसका संकेत मिलने के बाद विसरा सुरक्षित कर लिया गया। हालांकि शरीर पर खरोंच के निशान भी मिले हैं। पोस्टमार्टम हाउस पर एक दरोगा को निशाना बनाकर परिजनों ने फिर हंगामा किया, पुलिस ने उन्हें समझाकर भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह टेंपो चालक श्याम की पत्नी अंजली उर्फ अनुपम ने पति से विवाद के बाद पुलिस बुलाई थी। पुलिसकर्मियों से श्याम ने अभद्रता की तो वह उसे घसीटते हुए ले गए थे। कोतवाली में हालत बिगड़ने पर उसे पानी पिलाया गया और फिर जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई थी। पत्नी अंजलि उर्फ अनुपम ने यूपी 112 के पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप लगाया था। पीआरवी पर तैनात दीवान रामचरन व सिपाही अंकित को एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने तत्काल निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार को तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें विसरा सुरक्षित कर लिया गया। इस बीच अनुपम ने पैनल से कराए पोस्टमार्टम की वीडियो रिकार्डिंग पुलिस से मांगी। यहां मौजूद दरोगा ने इसे गैरजरूरी बताया तो अनुपम और परिजन उन पर भड़क गए। उन्होंने दरोगा पर हंसकर बात टालने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस की मौजूदगी में ही सिटी श्मशान भूमि में श्याम का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट
अनुपम की तहरीर पर कोतवाली में पीआरवी के अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व एससीएसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों के नाम विवेचना में खोले जाएंगे। प्रारंभिक जांच में यूपी 112 पुलिस स्टाफ की मनमानी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि घबराए सिपाही श्याम को कोतवाली में फेंककर बिना किसी सूचना के फरार हो गए थे। कोतवाली पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई।

फोटो- देवेश चौधरी
श्याम का रिश्तेदार युवक हुआ घायल
श्याम की मौत के बाद उसके चचेरे भाई रॉकी व रॉकी के साले देवेश चौधरी भी गम जताने आए थे। पोस्टमार्टम से पहले स्टाफ ने विसरा सुरक्षित रखने के लिए प्लास्टिक के डिब्बे जरूरी बताए। इन्हें खरीदने साले9बहनोई दोनों कुतुबखाना बाजार गए। इनकी तेज रफ्तार बाइक घंटाघर से पहले सेतु निगम की मिक्सर मशीन से टकरा गई। इससे दोनों घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed