{"_id":"64d895ee2565a04ad70f0f04","slug":"tempo-driver-consumed-poisonous-substance-in-bareilly-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: सूदखोरों पर परेशान करने का आरोप लगाकर टेंपो चालक ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: सूदखोरों पर परेशान करने का आरोप लगाकर टेंपो चालक ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में भर्ती
Sun, 13 Aug 2023 02:06 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 13 Aug 2023 02:06 PM IST
सार
टेंपो चालक ने छह महीने पहले 90 हजार रुपये तीन लोगों से लिए थे। उसने आरोप लगाया कि सूदखोर ब्याज पर ब्याज लगाए जा रहे हैं। रास्ते में घेरकर परेशान करते हैं। इसके चलते उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती ऑटो ड्राइवर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में सूदखोरों पर परेशान करने का आरोप लगाकर टेंपो चालक ने जहरीला पदार्थ लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव बिचपुरी के रहने वाले 35 वर्षीय जुगनू यादव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जुगनू की मां मंजू देवी ने बताया कि शनिवार देर रात शराब के नशे में जुगनू ने यह हरकत की थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP: 40 लाख के प्लॉट के लिए बाप ने सुपारी देकर करवाई थी बेटे की हत्या, बोला- मैं न मरवाता तो मुझे मरवा देता वो
विज्ञापन
जुगनू ने छह महीने पहले 90 हजार रुपये तीन लोगों से लिए थे। उसने आरोप लगाया कि सूदखोर ब्याज पर ब्याज लगाए जा रहे हैं। रास्ते में घेरकर अपने रुपये मांगते हैं। जिससे परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
जुगनू की पत्नी निशा ने बताया कि पति शराब पीने का आदी है। निशा की तबीयत खराब होने पर कुछ पैसे इलाज में खर्च हो गए, जिसके बाद टेंपो खराब हुआ था, उसमें 25 हजार रूपये लगा दिए थे। इससे कमाई का जरिया कम होता गया।