फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   temples of the city are decorated to celebrate the Ram Navami.

Bareilly News: जन्मेंगे राघव...जोग लगन ग्रह बार तिथि सकल भए अनुकूल

Wed, 17 Apr 2024 05:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 17 Apr 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
temples of the city are decorated to celebrate the Ram Navami.
बरेली। जोग लगन ग्रह बार तिथि सकल भए अनुकूल। चर अरु अचर हर्षजुत राम जनम सुखमूल। श्रीरामचरितमानस के बालकांड के दोहे का अर्थ है कि योग, लगन, ग्रह, वार और तिथि सभी अनुकूल हो गए। जड और चेतन सब हर्ष से भर गए। श्रीराम का जन्म सुखका मूल है। अयोध्या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी को मनाने के लिए शहर के सभी मंदिर सज चुके हैं। हर ओर उल्लास देखा जा रहा है।
विज्ञापन

नवमी तिथि मधु मास पुनीता। सुकल पच्छ अभिजीत हरिप्रीता। यानी पवित्र चैत्र महीना था, नवमी तिथि थी। शुक्लपक्ष और अभिजित मुहूर्त था। जब आनंददायक भगवान भक्तों के कष्टों को हरने के लिए आए थे। आज भी रामभक्त इस तिथि पर भगवान का गुणगान करने के लिए आतुर हैं। इसे लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां कर ली गईं हैं।
विज्ञापन

बड़ा बाग हनुमान मंदिर में रामनवमी के अवसर पर सुबह बालकांड किया जाएगा। इसके बाद 10 बजे हवन और दोपहर 12 बजे आरती के बाद प्रसाद वितरण होगा। तुलसी मठ में सजावट का काम सोमवार से ही शुरू हो गया था। यहां कार्यक्रम की शुरुआत सुबह पांच बजे भगवान राम की पूजा-अर्चना से होगी। पूजन के बाद जन्मोत्सव कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। साथ ही झांकियां भी सजाई गईं हैं। इसके बाद दोपहर में भंडारा व रात में राम नाम का गुणगान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, श्री रामायण मंदिर माधवबाड़ी में भी भव्य सजावट की जा रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन पूजन से सुबह सात बजे होगा। बधाई गीत व नृत्य आदि के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा कैंट के हरि मंदिर सत्संग भवन से दोपहर तीन बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी।
श्रीराम जानकी मंदिर प्रभात नगर में सुबह 8:30 बजे हवन-पूजन के बाद प्रसाद वितरण होगा। इसके अलावा श्री हरि मंदिर माडल टाउन में सुबह 11 बजे से कीर्तन के बाद भंडारा होगा। इसी तरह सनातन धर्म मंदिर पंजाबी कालोनी में सुबह 10 बजे से भजन व बधाई गीत कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके बाद भंडारा होगा।
सुभाष नगर स्थित श्री तपेश्वर नाथ मंदिर में दोपहर 12 बजे रामजन्मोत्सव मनाया जाएगा। इससे पहले 11:30 बजे आरती होगी। इसी तरह साहूकारा स्थित नव दुर्गा मंदिर, रोहली टोला स्थित माहौर वैश्य नव दुर्गा मंदिर, डीडी पुरम के नौदुर्गा मंदिर, मनोकामना वैष्णो देवी धाम सहित तमाम मंदिरों में रामनवमी के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, श्री हर मिलाप शिव शक्ति मंदिर जनकपुरी में सुबह 10 बजे से भजन कार्यक्रम होगा। दोपहर में 12 बजे भगवान को भोग लगाकर भंडारा आयोजित किया जाएगा।

इस रामनवमी पर बनेगा त्रिग्रही योग

ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा ने बताया कि इस बार रामनवमी अश्लेषा नक्षत्र, शूल योग और कौलव करण में मनाई जाएगी। नवमी तिथि इस दिन दोपहर 3:14 बजे तक रहेगी। रामनवमी सभी कामों में सफलता दायक मानी जाती है। इस दिन मीन राशि में बुध, शुक्र और राहु ग्रह एक साथ विद्यमान रहेंगे। जिससे त्रिग्रही योग बनेगा।

रामनवमी की पूजा विधि
रामनवमी के दिन भगवान को पीले रंग के फूल, वस्त्र, चंदन आदि सामग्री चढ़ाएं। सुंदरकांड का पाठ करें। ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं रामचन्द्राय श्री नम: मंत्र का 108 बार जाप करें। जो लोग रामनवमी का व्रत रखते है, उन्हें रामजी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। उन्हें बुद्धि, ज्ञान और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed