फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Temples also issued guide lines for devotees

बरेलीः मंदिरों ने भी भक्तों के लिए जारी की गाइड लाइन

Fri, 20 Mar 2020 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 02:31 AM IST
विज्ञापन
Temples also issued guide lines for devotees
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

लाइन में न लगें, दूर से ही करें भगवान के दर्शन
विज्ञापन

शिरडी र्साइं रक्षा धाम में एक अप्रैल से होने वाला श्रीराम नवमी उत्सव रद्द

बरेली। श्री हनुमान मंदिर में फूल, प्रसाद चढ़ाने पर रोक के बाद बांके बिहारी, हरि मंदिर और त्रिबटी नाथ मंदिर प्रबंधन ने भी भक्तों के लिए गाइड लाइन जारी कर दी है। ऐसा कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए किया गया है। भक्तों से लाइन में न लगने और दूर से ही भगवान के दर्शन करने को कहा गया है। शिरडी र्साइं रक्षा धाम में एक अप्रैल से होने वाला श्रीराम नवमी उत्सव स्थगित कर दिया गया है।

मॉडल टाउन स्थित हरि मंदिर में देव प्रतिमाओं के आगे मत्था टेकने और प्रसाद वितरण पर रोक लगा दी गई है। भक्तों से कहा गया है कि वे पंक्तिबद्ध होकर मंदिर में प्रवेश न करें। मंदिर में किसी भी चीज को न छुएं नहीं। हरि मंदिर प्रबंध कमेटी के रवि छाबड़ा ने बताया कि भक्त एक-दूसरे से दो मीटर की दूरी बनाए रखें। राजेंद्रनगर के बांके बिहारी मंदिर में नोटिस चस्पा किया गया है कि भक्त मास्क लगाकर ही मंदिर में प्रवेश करें। मंदिर में केवल दूर से भगवान के दर्शन करें, बाकी पूजा-पाठ अपने घर करें। त्रिबटीनाथ मंदिर के ट्रस्टी संजीव अग्रवाल के मुताबिक, भक्त समूह में एकत्र न हों। लोग खुद एहतियात बरतेंगे तभी इस महामारी से निपटा जा सकता है। कुदेशिया फाटक स्थित शिरडी र्साइं रक्षा धाम में प्रवेश द्वार पर ही सैनिटाइजर रख दिया गया है। भक्तों को मंदिर में प्रवेश से पहले हाथों को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए गए हैं। र्साइं मंदिर में एक और दो अप्रैल को होने वाले श्रीराम नवमी उत्सव को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed