{"_id":"680fea90fe852d73490657f8","slug":"temperatures-drop-due-to-cloud-cover-drizzle-expected-tomorrow-bareilly-news-c-4-lko1064-628925-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बादल मंडराने से पारा में गिरावट, कल रिमझिम के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बादल मंडराने से पारा में गिरावट, कल रिमझिम के आसार
विज्ञापन
बरेली। पहाड़ों पर सक्रिय आंशिक पश्चिमी विक्षोभ से फिर मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सोमवार को दिन में हल्के बादल मंडराते रहे। पारा में तीन डिग्री की गिरावट से गर्मी से हल्की राहत मिली। मौसम विभाग ने अनुकूल माहौल बनने पर बुधवार को रिमझिम के आसार जताए हैं।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से मंगलवार शाम से मौसम में बदलाव दिखाई देने लगेगा। तेज हवा चलने के आसार हैं। अनुकूल माहौल बनेगा तो बादल भी छा सकते हैं। इससे तापमान में कुछ गिरावट आएगी और लोगों को लू की परेशानी से राहत मिलेगी। सोमवार को सुबह आसमान साफ रहा और धूप निकली। पर काफी ऊंचाई पर बादल मंडराने से गर्मी का प्रकोप कम रहा। अधिकतम पारा 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। शाम को भी उमस से राहत रही और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ब्यूरो
--
मौसम इनपुट
36.0
24.0
धूप निकलेगी। हल्के बादल मंडराने, तेज हवा चलने का अनुमान है।
सूर्योदय 5:34
सूर्यास्त 6:46