फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Temperature will increase in the next three days, be prepared for heat waves

Bareilly News: अगले तीन दिन बढ़ेगा तापमान, लू के थपेड़ों के लिए रहिये तैयार

Tue, 14 May 2024 04:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Temperature will increase in the next three days, be prepared for heat waves
बरेली। एक सप्ताह तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सोमवार से तापमान में लगातार इजाफा होगा। अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। लू के थपेड़ों का भी सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

शनिवार को तेज हवा और बारिश के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक की कमी आने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली थी, लेकिन रविवार से तापमान फिर बढ़ने लगा। रविवार को तापमान में पांच डिग्री का उछाल आया तो उमस भी बढ़ गई। सोमवार से वातावरण में नमी घटने लगी है।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री इजाफे के साथ 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 20 मई तक अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। लू के थपेड़े भी झेलने होंगे। मौसम में शुष्कता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के अनुसार, मध्य क्षोभ मंडल में 73 डिग्री पूर्वी देशांतर के आस-पास एक द्रोणी के रूप में अवस्थित पश्चिमी विक्षोभ की पछुआ हवा तथा निचले क्षोभ मंडल में बंगाल की खाड़ी से आ रही आर्द्र पुरवा हवा के कारण पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। हवा की दिशा बदलने से गर्म रेगिस्तानी इलाकों से आने वाली शुष्क पछुआ हवा के प्रभाव से एक सप्ताह तक तापमान में इजाफा होगा। 16 और 17 मई को लू चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed