फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tell students the history of Bareilly on Republic Day

Bareilly News: गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों को बताएं बरेली का इतिहास

Fri, 17 Jan 2025 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Tell students the history of Bareilly on Republic Day
बरेली। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने अफसरों की जिम्मेदारियां तय कीं। उन्होंने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों को बरेली के इतिहास की जानकारी दी जाए, ताकि उनको स्वतंत्रता सेनानियों और उनकी वीरता के बारे में पता चल सके। गणतंत्र दिवस पर भारत सेवक समाज की ओर से देश के विकास में युवाओं का योगदान विषय पर 10 विद्यालयों के बच्चों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए डीआईओएस को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर शिक्षण संस्थानों, गैर सरकारी संगठनों, क्लबों और समितियों ने सुझाव साझा किए। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 23 जनवरी को सुबह साढ़े सात बजे से महानगर की मलिन बस्ती, सुभाषनगर, कटघर , वंशीनगला, गणेशनगर, बजरिया संदल खां, जौहरपुर आदि क्षेत्रों में सफाई कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके लिए नगर आयुक्त को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही कार्यालयों के अध्यक्ष सभी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों की छतों पर सफाई कराएंगे। सफाई का निरीक्षण लोक निर्माण विभाग, विद्युत और सिंचाई विभाग की टीमें करेंगी। 22 से 26 जनवरी तक ऐतिहासिक स्थलों पर प्रकाश की व्यवस्था नगर निगम की ओर से की जाएगी। सरकारी भवनों, प्रतिष्ठानों और आवासीय स्थलों पर उत्तम प्रकाश व्यवस्था करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के दिन गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने की जिम्मेदारी नगर आयुक्त की होगी। साथ ही नगर निगम के क्षेत्र में आने वाली सभी प्रतिमाओं की सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाइन में परेड, संजय कम्युनिटी हॉल में होगा अंतरराज्यीय महोत्सव
गणतंत्र दिवस पर सुबह नौ बजे पुलिस विभाग की ओर से पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया जाएगा। जिला समारोह समिति व रोटरी क्लब समेत अन्य संगठनों की ओर से सुबह साढ़े 10 बजे अंतरराज्यीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी संस्था जिला पंचायत से अनुमति लाएगी, कार्यक्रमों का आवंटन उसी को किया जाएगा। साथ ही नगर आयुक्त व डीडीओ की निगरानी में एक दिवसीय ऑन स्पॉट पेंटिंग एवं आजादी की कीमत प्रदर्शनी का भी आयोजन हॉल में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा।


स्काउट गाइड की ओर से निकाला जाएगा रूट मार्च
24 जनवरी को दोपहर एक बजे से उत्तर प्रदेश स्काउट गाइड की ओर से बरेली कॉलेज से कोतवाली तक रूट मार्च निकाला जाएगा। 26 जनवरी को अपराह्न दो बजे से हिंदुस्तान स्काउट गाइड की ओर से प्रभात फेरी का आयोजन होगा। यह फेरी विकास भवन से शुरू होकर कोतवाली पहुंचकर संपन्न होगी। आंबेडकर पार्क में पुरस्कार वितरण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed