{"_id":"627ab9c6427b8531ea1fd715","slug":"teenager-s-mother-dies-in-acid-attack-bareilly-news-bly484402425","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजाब हमले में झुलसी किशोरी की मां की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजाब हमले में झुलसी किशोरी की मां की मौत
विज्ञापन
पीड़ित के गांव में तैनात पुलिस फोर्स। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। गजरौला के एक गांव में रविवार रात तेजाब हमले में झुलसी छेड़खानी पीड़ित किशोरी की मां ने 33 घंटे बाद दम तोड़ दिया। बरेली के रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह 11:30 बजे उनकी मौत हो गई। पिता की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। वहीं, गिरफ्तार छह आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
किशोरी से छेड़खानी की घटना में समझौता न करने पर रविवार रात दो बजे घर में घुसकर आंगन में सो रहे माता-पिता पर आरोपियों ने तेजाब फेंक दिया था। दोनों गंभीर रूप झुलस गए थे। आंखों में तेजाब पड़ने के कारण दोनों को दिखना भी बंद हो गया था। किशोरी के पिता 85 प्रतिशत तो मां 76 फीसदी झुलस गई थीं।
मां की मंगलवार को मौत हो गई। इस मामले के अभियुक्त छेड़खानी के मुख्य आरोपी राजेश, पिता रोशनलाल, सगे भाई गुड्डू और अजय कुमार के अलावा दो अन्य छोटेलाल व हरीशंकर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. ने बताया कि गजरौला पुलिस ने सातवें आरोपी आरोपी रामकृष्ण को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अब तेजाब फेंकने के साथ हत्या की धारा भी मुकदमे में बढ़ाई जाएगी।