{"_id":"65bec0276ff6c1929d002f53","slug":"teenager-reached-lovers-house-with-insistence-on-marriage-nawabganj-news-c-182-1-sbly1021-101497-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शादी की जिद लेकर प्रेमी के घर पहुंची किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शादी की जिद लेकर प्रेमी के घर पहुंची किशोरी
Sun, 04 Feb 2024 04:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 04 Feb 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। आनंदपुर गांव में शादी की जिद लेकर एक किशोरी पड़ोस के गांव में रहने वाले प्रेमी के घर पहुंच गई। पीछे से आए परिजनों ने किशोरी की जमकर पिटाई की। काफी देर तक युवक के घर के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
सूचना पर पहुंची डायल 112 ने प्रेमी-प्रेमिका को हिरासत में लिया। आक्रोशित परिजन प्रेमिका को पुलिस की हिरासत से जबरन छुड़ाकर घर ले गए। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लिया है।
युवक और बीच कई महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनों अलग-अलग जाति से हैं। इस वजह से उनके परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। शनिवार को किशोरी शादी की जिद लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि युवक और उसके परिजन भी शादी के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन
इसी बीच किशोरी के परिजन वहां पहुंच गए। उन्होंने उसकी जमकर पिटाई की। हंगामा होता देख किसी ने डायल 112 पर कॉल कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया। प्रेमी-प्रेमिका को थाने लाने के दौरान किशोरी के परिजनों ने उसे हिरासत से छुड़वा लिया। इसके बाद पुलिस प्रेमी को लेकर थाने पहुंची। कोतवाल श्रवण कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना पर एक टीम को मौके पर भेजा गया था। अब तक तहरीर नहीं मिली है।