फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teenager raped, report on three

Bareilly News: किशोरी से किया दुष्कर्म, तीन पर रिपोर्ट

Sun, 15 Dec 2024 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Teenager raped, report on three
बिशारतगंज। किशोरी का नहाते समय वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर एक युवक ने किशोरी को अपने घर की बैठक में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। उसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आए दिन उसके साथ शारीरिक उत्पीड़न करने लगा। किशोरी ने जब विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया। एसएसपी के आदेश पर पीड़िता के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध पास्को, दुष्कर्म सहित संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। बेटा नोएडा में रहकर काम करता है। गांव में घर पर पत्नी व बेटी रहती है। आरोप है कि सात दिसंबर को नोएडा में रह रहे बेटे के मोबाइल फोन व्हाट्सएप पर मुख्य आरोपी युवक के तहेरे भाई ने एक वीडियो शेयर कर दिया। यह घटना पांच माह पूर्व की है। इसमें आरोपी ने पीड़िता का नहाते समय वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। उसके बाद से वह पुत्री के साथ शारीरिक उत्पीड़न कर धमकी दे रहा था। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed