फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teenager missing for six months found, two accused arrested

Bareilly News: छह माह से लापता किशोरी मिली, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 04 Feb 2026 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Teenager missing for six months found, two accused arrested
किशोरी की शादी करवाने के आरोप में पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट में पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई
विज्ञापन

शाही। क्षेत्र के एक गांव से लापता किशोरी छह माह बाद मिल गई। पुलिस ने किशोरी की शादी करवाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पिता की शिकायत पर दर्ज रिपोर्ट में मंगलवार को पॉक्सो एक्ट की धारा में बढ़ोतरी की है।
थाना प्रभारी राजेश बैसला के अनुसार, पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह पढ़ने वाली सहेली के साथ बिहार उसके घर चली गई थी। करीब चार महीने रहने के बाद सांप के डसने से सहेली की मौत हो गई। उसके बाद सहेली के चाचा-चाची उसको परेशान करने लगे, जिससे वह वापस दिल्ली आ गई। वहां पर एक व्यक्ति सोनू नाम का मिला। वह उसे पत्नी मीरा की मदद से अपनी भाभी सुनीता के पास ले गया। सुनीता ने अपने पुत्र वीरू से शादी करने की चर्चा के तहत पुत्री रानी के घर उसको भिजवा दिया। 23 जनवरी को उसकी शादी सुनीता ने अपने पुत्र वीरू के साथ करवा दी। मंगलवार को वह वीरू के साथ अपने घर आ रही थी। तभी पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी सोनू और सुनीता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया है। पुलिस अब सोनू, उसकी पत्नी मीरा, रानी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed