{"_id":"681bc907dc21c5b35f083226","slug":"teenager-dies-under-suspicious-circumstances-bareilly-news-c-185-1-sbly1009-100758-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
भुता/कुआंडाडा। थाना क्षेत्र के एक ग्राम में किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। सूचना पर चौकी इंचार्ज वेवल बसंतपुर घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन परिजन पोस्टमाॅर्टम के लिए राजी नहीं हुए। इस मामले में ग्रामीणों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत के बाद थाना पुलिस चौकी इंचार्ज विजय पाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच शुरू कर दी है, लेकिन परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम करने से इन्कार कर दिया। बताया जाता है कि किशोरी ननिहाल रहती थी। वहीं, उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार को परिजन उसे ननिहाल से लेकर आए थे। ग्रामीणों में चर्चा है कि प्रेम-प्रसंग के चलते परिजनों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम के लिए शव नहीं भेजा है। हालांकि इस दौरान पुलिस किशोरी के परिजनों को समझाती रही। संवाद