फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teenager beaten on suspicion of mobile theft, dies in hospital

मोबाइल चोरी के शक किशोर को पीटा, अस्पताल में मौत

Fri, 03 Apr 2020 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Teenager beaten on suspicion of mobile theft, dies in hospital
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

तीन के खिलाफ इज्जतनगर थाने में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन

मोहल्ले में एक आरोपी की भांजी के साथ प्रेम संबंधों की चर्चा

बरेली। मोबाइल चोरी के शक में देर रात एक किशोर को उसके मोहल्ले के ही तीन दबंग घर से बुलाकर ले गए और मिनी बाईपास स्थित एक पेट्रोल के पीछे खेत में लेजाकर उसे बुरी तरह लाठी-डंडों से पीटा। गुरुवार उसे तड़के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं मोहल्ले में एक आरोपी की भांजी के साथ किशोर के प्रेम प्रसंग की भी चर्चा है।
इज्जतनगर क्षेत्र के वीर सावरकर नगर फेस थ्री निवासी सुरेश कुमार सब्जी बेचते हैं। उन्होंने बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा अजय पिछले कुछ दिनों से लक्ष्मीपुर गौटिया निवासी अपने मौसा चंद्रपाल के साथ रह रहा था। वहां वह ड्राइविंग सीखता था। देर रात उन्हें बेटे के घायल होने की सूचना मिली तो वह तुरंत पहुंचे और बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मौसा चंद्रपाल के मुताबिक, देर रात करीब एक बजे इलाके के ही तीन दबंग धर्मपाल, बनवारी और वीरपाल उसे बुलाकर ले गए थे। पूछने पर मोबाइल खो जाने की बात कही थी। लेकिन कुछ ही देर में अजय के खेत में घायल पड़े होने की सूचना मिली। उसे गंभीर चोटें आई थीं। तड़के करीब चार बजे अजय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ में सामने आया कि तीनों ने अजय को लाठी-डंडों से पीटा था। वहीं मोहल्ले में इस बात की भी चर्चा है कि एक आरोपी के भांजी से मृतक का प्रसंग था। पहले भी कई बार इसे लेकर झगड़ा हो चुका था। आरोपी गांव से भागे हुए हैं।
विज्ञापन

‘घर से बुलाकर तीन लोगों ने एक किशोर को मोबाइल चोरी के शक में पीटा था। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
- केके वर्मा, इंस्पेक्टर इज्जतनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed