{"_id":"6ad7b449429e6e91410fb583","slug":"teenage-theft-accused-escapes-from-observation-home-bareilly-news-c-4-bly1015-992220-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: संप्रेक्षण गृह से भाग निकला चोरी का आरोपी किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: संप्रेक्षण गृह से भाग निकला चोरी का आरोपी किशोर
विज्ञापन
बरेली। राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) से चोरी के मामले में निरुद्ध 15 साल का किशोर भाग निकला। संस्था के सहायक अधीक्षक ने किशोर के अलावा सुरक्षा व देखरेख के जिम्मेदार तीन कर्मचारियों के खिलाफ किला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
इज्जत नगर इलाके के निवासी इस किशोर को चोरी के मामले में पकड़ा गया था। प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड के आदेश से उसे 14 अक्तूबर को संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया था। सहायक अधीक्षक की ओर से 19 अक्तूबर को किला थाने में भेजे पत्र में बताया गया कि किशोर अपचारी की सुरक्षा के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मोहम्मद वारिस, होमगार्ड फुलेंद्र और कुंवरसेन की ड्यूटी लगाई गई थी।
इन कर्मचारियों ने सुबह 10 बजे सूचना दी कि किशोर संस्था से भाग गया है। बताते हैं कि किशोर दुबला पतला है, वह गेट के चैनल को खींचकर उसके बीच से निकल गया और कर्मचारियों को भनक ही नहीं लगी।
विज्ञापन
किशोर की तलाश में संप्रेक्षण गृह की टीम ने स्थानीय रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप और अन्य स्थानों पर सुरक्षा कर्मचारियों को भेजकर तलाश कराया। उसका कोई पता नहीं चल पाया तो किला पुलिस को सूचना दी। उन्होंने किशोर की तलाश कर उसे फिर संस्था में भेजने का भी अनुरोध किया। बताया कि किशोर के सीने पर मस्से का निशान है। संस्था ने उसकी फोटो भी भेजी है।