{"_id":"6aeba375c17f530e840232e9","slug":"teenage-girl-held-captive-raped-and-assaulted-bareilly-news-c-4-bly1015-1002034-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: किशोरी को बंधक बनाया, दुष्कर्म व मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: किशोरी को बंधक बनाया, दुष्कर्म व मारपीट
विज्ञापन
मीरगंज। शाही थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मंदिर में पूजा करने जा रही किशोरी को रास्ते से पकड़कर कमरे में बंधक बनाने, दुष्कर्म व मारपीट का मामला सामने आया है। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे कमरे से बाहर निकाला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिचितों के अनुसार, शाही थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी बुधवार सुबह करीब आठ बजे मंदिर में पूजा करने जा रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक मुकेश ने उसे रास्ते में पकड़ लिया और जबरन अपने घेर में ले गया। आरोप है कि युवक ने किशोरी को कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद उसे कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगाकर भाग गया। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।