फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   teen talaq

पति ने कुवैत से फोन पर दे दिया तीन तलाक

Thu, 19 Sep 2019 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
teen talaq
बरेली। बारादरी की एक महिला के पहले पति की मौत हो चुकी है। दूसरा पति उससे झगड़ा करके कुवैत चला गया है। बुधवार को एसएसपी दफ्तर आई महिला ने शिकायत की कि पति ने पिछले महीने उसे फोन पर तीन तलाक दे दिया था। वह और उसके परिजन मारपीट कर उसका गर्भ गिरा चुके हैं और पहले पति का मकान नाम न करने पर उसके बच्चों की हत्या की धमकी दे रहे हैं। एसएसपी ने बारादरी पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बारादरी थाना क्षेत्र निवासी बेबी ने बताया कि उनकी पहली शादी 18 साल पहले हुई थी। पति की मौत हो चुकी है। उनके तीन बच्चे हैं। उसका दूसरा निकाह चक महमूद में हुआ। दहेज रहित शादी की वजह से ससुराली नाराज रहते थे। उसे एक माह का गर्भ था जिसे पति और ससुरालियों ने पीटकर गिरा दिया। बाद में पति और देवर कुवैत में नौकरी करने चले गए। इस दौरान ननदोई ने उसके साथ अभद्रता की। आरोप लगाया कि चार अगस्त को पति ने फोन पर उसे तीन तलाक दे दिया। इससे पहले धमकी दी कि अपने पहले पति का मकान उसकी मां के नाम कर दे, वर्ना तुझे और तेरे बच्चों की हत्या कर दूंगा। महिला ने आरोप लगाया कि पति और देवर कई महिलाओं से इसी तरह निकाह करके उनका जीवन बर्बाद कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed